Saturday, 29 August 2026

ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर्स वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर राजस्थान के ट्रक ऑपरेटर्स की समस्याओं को लेकर जयपुर में 14 अप्रैल को बैठक, मुख्यमंत्री शर्मा को देंगे ज्ञापन


ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर्स वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर राजस्थान के ट्रक ऑपरेटर्स की समस्याओं को लेकर जयपुर में 14 अप्रैल को बैठक, मुख्यमंत्री शर्मा को देंगे ज्ञापन

ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर्स वेलफेयर सोसायटी के जयपुर संभाग और टोंक संभाग के ट्रक ऑपरेटर्स की बैठक प्रदेशाध्यक्ष नवीन शर्मा के नेतृत्व में 7 अप्रैल को हरिनिवास टोंक रोड़, जयपुर पर आयोजित के की गई।  इस बैठक में बजरी ट्रकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई ।

ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर्स वेलफेयर सोसायटी की बैठक में वैद्य बजरी के खन्ना शुदा अण्डरलोड ट्रकों को प्रशासन द्वारा रखन्ना समाप्ति का आधार बना कर थानों में बंद कर लाखों रूपयों का जुर्माना करना उन पर मुकदमें लगाना और व्यापारी वर्ग को गलत तरीके से बजरी माफिया घोषित किया जा रहा है।

बैठक में कहा गया कि अवैध बजरी माफियाओं को प्रशासन द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। इससे सही तरीके से बजरी का काम करने वाले लोगों को बिना मतलब परेशान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बैठक में बताया गया कि वैध बजरी ट्रकों को रात्रिकाल में शहरों और कस्बों में पुलिस की पीसीआर, चेतक व गस्ती दलों द्वारा थानों में बंद करने की धमकियां देकर अवैध वसूली की जा रही है।

ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर्स वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी ने बैठक में इन मु‌द्दों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा कर यह तय किया कि यह प्रदेश स्तर पर बजरी ट्रक ऑपरेटर्स की समस्या है। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के अगुवाई में सभी जिलों से बजरी ट्रक ऑपरेटर्स आगामी 14 अप्रैल को जयपुर में बैठक आयोजित कर बजरी ट्रक ऑपरेटर्स समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा कर रणनीति तैयार की जाए। बैठक में यह भी निर्णय किया गया कि इन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन दिया जाए। जिससे कि पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही गलत कार्रवाई और अवैध वसूली को रोका जा सके।

Previous
Next

Related Posts