Saturday, 29 August 2026

नटवाडा सरपंच नीता कंवर सम्मानित,कहा -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रेरणा स्त्रोत


नटवाडा सरपंच नीता कंवर सम्मानित,कहा -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रेरणा स्त्रोत

समरसता मंच जयपुर की तरफ से पाकिस्तान में जन्मी, पाकिस्तान की बेटी, भारतीय बहू श्रीमती नीता कंवर सरपंच ग्राम पंचायत नटवाङा टोंक को विश्व बन्धुत्व एकामहे के लिए सम्मानित किया गया। सरपंच नीता कंवर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच कार्यालय पहुंची तो वहाँ  भारतीय परम्पराओं के अनुसार अगवानी की गई। 

अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के  संयोजक महावीर प्रसाद टोरङी,विशिष्ट सलाहकार  प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल के संघ शिष्टाचार भेट में वसुधैव कुटुम्बकुम, ग्लोबल विल्लेज, सर्वधर्म समभाव, सत्यम् शिवम् सुन्दरम्, भारत-पाकिस्तान की संस्कृति, भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद् स्थापित हो, भारत को सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिलें, अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय बनाया जावे विषय पर चर्चा हुई। पाकिस्तान की बेटी नीता कंवर ने भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धान्त को वैश्विक स्तर पर पहुचाने के लिए अपना नैतिक समर्थन दिया। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के प्रेरक सदस्यों द्धारा पाकिस्तान की बेटी भारतीय बहु नीता कंवर का राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड 2024साफा , शाल, स्मृति चिन्ह, मेडल अभिनन्दन पत्र भेट करके अभिनन्दन किया। नीता कंवर ने  अमृत संदेश मेंकहा कि एकता बनाओं-हिंसा छोङो, हिंसा पर चल रहे उनका हृदय परिवर्तन हो अन्तर्राष्ट्रीय समरसता को बढायेगी। श्रीमती नीता कंवर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्ररेणा स्रोत मानती है। श्रीमती नीता कंवर ने पाकिस्तान के सम्बन्धों में कहा कि आर्यवृत राष्ट्र की आत्मा दोनों राष्ट्र है।

Previous
Next

Related Posts