


भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने बताया कि टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में 6 अप्रेल को राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देवली कस्बे में अपरान्ह 4 बजे करीब डेंढ़ किलोमीटर लंबा रोड़ शो करेंगे।
मेहता ने शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री का रोड़ शो देवली पैट्रोल पंप चोराहे से धानमण्डी चोराहे तक निकाला जाएगा, जिसको भव्य बनाने के लिए करीब दस हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ का लक्ष्य रखा गया है, साथ ही मण्डलवार बैठकों के अलावा विभिन्न समाजों के लोगों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री के रोड़ शो को भव्य बनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उन्होने कहा कि आज मोदी है तो विकास की गारन्टी है, यह बात हर कोई जानता है, यह चुनाव मोदी के चेहरे पर लड़ा जा रहा है, जबकि कांग्रेस शासन में महिला अत्याचार, महंगाई, पेपरलीक जैसे काले कारनामे किए है।
उन्होने फिर से दोहराया कि भाजपा प्रत्याशी पिछली बार के मुकाबले इस बार कई अधिक वोटों से चुनाव जीतेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा संयोजक नरेश बंसल, जयनारायण वर्मा, ओम पाण्डे, मीडिया संयोजक राहुल देव शर्मा, कैलाश चावला, शैलेन्द्र जैन, किशन खिंची, रमेश गढ़वाल एवं एडवोकेट सुनील जैन आदि भाजपाई मौजूद थे।