लोकसभा चुनाव-2024 के मध्यनजर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. सौम्या झा ने स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम संचालित कर रही टीम को निर्देश दिए है कि वह मतदाता जागरूकता गतिविधियों में आमजन को जोड़े।
सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप प्रतिष्ठा पिलानिया की मॉनिटरिंग में शुक्रवार को जिले के विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयांे एवं कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों समेत, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जाति के लोगों एवं जिले में आयोजित मैं भारत हूं गीत का प्रसारण, मतदाता जागरूकता शपथ, वीवीपीएटी डिजिटल प्रदर्शन, मतदाता जागरूकता कार्यशाला, एनयूएलएम सहायता समूह सेमीनार, पीले चावल, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता, संकल्प पत्र एवं महिला संगोष्ठी जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से 26 अप्रैल को अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की गई।
जिला स्वीप कोर्डिनेटर राजूलाल शर्मा ने बताया कि स्वीप गतिवधियों के तहत जिले ब्लॉक टोंक, उनियारा, देवली, मालपुरा एवं निवाई के विभिन्न ग्रामों में ग्राम स्तरीय कार्मिक कालबेलिया, मोग्या, बागरिया, गाढ़िया लोहार, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जाति के लोगो से जनसंपर्क कर मतदान दिवस पर अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
इसी प्रकार पंचायत समिति उनियारा में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर विकास अधिकारी टोंक सविता राठौड़ ने जन चौपाल का आयोजन कर मतदाताओं से 26 अप्रैल को अपना वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। साथ ही, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, शपथ ग्रहण एवं रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया एवं निर्वाचन से संबंधित जानकारियां दी गई
जिला स्वीप कोर्डिनेटर राजूलाल शर्मा ने बताया कि स्वीप गतिवधियों के तहत जिले ब्लॉक टोंक, उनियारा, देवली, मालपुरा एवं निवाई के विभिन्न ग्रामों में ग्राम स्तरीय कार्मिक कालबेलिया, मोग्या, बागरिया, गाढ़िया लोहार, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जाति के लोगो से जनसंपर्क कर मतदान दिवस पर अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
इसी प्रकार पंचायत समिति उनियारा में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर विकास अधिकारी टोंक सविता राठौड़ ने जन चौपाल का आयोजन कर मतदाताओं से 26 अप्रैल को अपना वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। साथ ही, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, शपथ ग्रहण एवं रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया एवं निर्वाचन से संबंधित जानकारियां दी गई।