Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी की पुष्कर में शनिवार को अजमेर और नागौर प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा, 1लाख की भीड़ का दावा


पीएम मोदी की पुष्कर में शनिवार को अजमेर और नागौर प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा, 1लाख  की भीड़ का दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पुष्कर में आम सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी शनिवार दोपहर 12 बजे पुष्कर हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद में मेला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में अजमेर से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी और नागौर से भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा उपस्थित रहेंगी।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी विधायक जितेंद्र गोठवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पीएम मोदी की जनसभा में अजमेर और नागौर से लगभग एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस संबंध में पिछले कई दिनों से अजमेर और नागौर क्षेत्र के विधानसभा स्तर पर, मंडल स्तर पर और शक्ति केंद्र स्तर पर बैठक आयोजित की जा रही है। 

उन्होंने कहा किअजमेर और नागौर लोकसभा के 4 हजार बूथों पर कार्यकर्ताओं को लोगों को आम सभा तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि आमसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारीऔर प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य आला भाजपा नेताओं के आम सभा में पहुंचने की संभावना है।

प्रेसवार्ता के दौरान अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, नगर निगम उप महापौर नीरज जैन, पूर्व महापौर धमेन्द्र गहलोत, भाजपा अजमेर प्रभारी बीरमदेव नागौर प्रभारी, अनीश मोयल, सहित भाजपा के युवा नेता एडवोकेट रचित कच्छावा उपस्थित थे।

Previous
Next

Related Posts