Saturday, 29 August 2026

राजस्थान की पुरुष तथा महिला कैरम टीमें ग्वालियर रवाना


राजस्थान की पुरुष तथा महिला कैरम टीमें ग्वालियर रवाना

51 वीं राष्ट्रीय कैरम चैंपियनशिप ग्वालियर में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है जिसमें राजस्थान की पुरुष तथा महिला टीम भाग लेने के लिए आज सुबह ग्वालियर रवाना हो गई है।

यह जानकारी देते हुए राजस्थान कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज खत्री ने बताया की रमजान को ध्यान में रखते हुए पुरुष टीम में वरीयता को तवज्जो नहीं दी गई है क्योंकि रोजे रखने वाले तीन खिलाड़ी ग्वालियर नहीं जा रहे हैं।

सूरज खत्री के अनुसार राजस्थान की पुरुष कैरम टीम इस प्रकार है 1. पीके सेठी 2. फजल अहमद 3. प्रवीण कुमार 4. रऊफ अहमद 5.गौतम पंवार और 6.जितेंद्र पारीक। टीम मैनेजर गणेश नारायण होंगे।

महिला कैरम टीम में श्रीमती 1.रजिया अमानत, 2.श्रीमती अनीता बागड़ी और 3.सौम्या बागड़ी को शामिल किया गया है इसके टीम मैनेजर जितेंद्र कुमार भार्गव होंगे टीम के सभी खिलाड़ी शुक्रवार सुबह ट्रेन द्वारा रवाना हो गए हैं।


Previous
Next

Related Posts