Saturday, 29 August 2026

गौरव वल्लभ भाजपा में हुए शामिल


गौरव वल्लभ भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पर पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

भाजपा में शामिल होने के बाद गौरव वल्लभ ने कहा कि "मैंने सुबह एक पत्र सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर डाला...उस पत्र में मैंने अपने दिल की सारी व्यथाएं लिख दीं...मेरा शुरू से यह दृष्टिकोण रहा है कि भगवान श्री राम का मंदिर बने, न्योता मिले और कांग्रेस ने न्योते को अस्वीकार कर दिया, मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता...गठबंधन के नेताओं ने सनातन पर प्रश्न उठाए, कांग्रेस द्वारा उसका जवाब क्यों नहीं दिया गया?...मैं आज भाजपा में शामिल हुआ और मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी योग्यता, ज्ञान का प्रयोग भारत को आगे ले जाने में करूंगा..."


Previous
Next

Related Posts