


टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया निवाई विधानसभा की पंचायतों में गुरुवार को जनसंपर्क करेंगे।
टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया गुरुवार को प्रातः 9 बजे रजवास, प्रातः 9.30 बजे पहाडी, प्रातः 10 बजे खण्डवा, प्रातः 10.30 बजे जानका (पराना), प्रातः 11 बजे मौजा (पराना), प्रात: 11.30 बजे सिरस, दोपहर 12 बजे बस्सी, दोपहर 12.30 बजे बहड, दोपहर 1 बजे जामडोली, दोपहर 2 बजे नोहठा, दोपहर 3 बजे भरथला, दोपहर 3.30 बजे सिरोही, साय 4 बजे झिलाई, सायः 4.30 बजे खिडगी व सायः 5 बजे सीन्दरा में कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क करेंगे ।
जनसंपर्क में भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया के साथ टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के संयोजक नरेश बंसल, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता, जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, निवाई प्रधान रामावतार लांगडी, मण्डल अध्यक्ष देवराज गुर्जर एवं भाजपा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।