Saturday, 29 August 2026

भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व तानाशाह हो गया: प्रताप सिंह खाचरियावास


भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व तानाशाह हो गया: प्रताप सिंह खाचरियावास

कांग्रेस के जयपुर शहर लोकसभा के प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा को जनता ने बिना कुछ किए वोट दे दिया उसी का नतीजा रहा  भाजपा का 

राष्ट्रीय नेतृत्व तानाशाह हो गया। उन्होंने कहा कि जिन नेताओ की ज़मीन पर पकड़ है उनको भाजपा ने  निपटा दिया व ऐसे लोगों को सत्ता दे दी जो दिल्ली से आई पर्ची से सरकार चला रहे है । 

प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि ज़मीनी पकड़ वाले नेता किरोड़ी लाल जी मीणा को पॉवरलेस कर रखा है । उन्होंने कहा कि राजेंद्र  राठौड़ और डॉ. सतीश पूनिया जिन्होंने प्रदेश में बहुत मेहनत की लेकिन विधानसभा  चुनाव हार गये तो उनको लोकसभा की  टिकट नहीं दीऔर ज्योति मिर्धा जैसे दलित विरोधी लोगों को विधानसभा हार के बावज़ूद टिकट दे दी ।

Previous
Next

Related Posts