Saturday, 29 August 2026

अजमेर से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन: राहुल गांधी देश के बनेंगे पीएम, देश में 200 से कम सीटे आ रही भाजपा की: राठौड़


अजमेर से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन: राहुल गांधी देश के बनेंगे पीएम, देश में 200 से कम सीटे आ रही भाजपा की: राठौड़

पटेल मैदान के पास राजहंस वाटिका में मंगलवार को कांग्रेस के लोकसभा  प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया । इस उद्घाटन समारोह में आठों विधान सभा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने रामचंद्र चौधरी को भारी मतों से चुनाव जिताने का संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेस का समूचा कुनबा जुटा। रूठे और बागियों को भी मंचासीन कर बराबरी का दर्जा देकर रामचन्द्र चौधरी ने एकजुटता का परिचय दिया।  बरसों बाद अजमेर उत्तर व दक्षिण के साथ देहात के नेता और पदाधिकारी एक पांडाल के नीचे एकत्र आए। यह बात अलग है कि मंच से भाषण का मौके मिलने पर कुछ रूठों और हारने वालों का दर्द ईशारे ईशारे में जुबां से बाहर आ गया।

नसीराबाद से विधानसभा चुनाव हारे कांग्रेस प्रत्याशी शिवप्रकाश गुर्जर ने रामचंद्र चौधरी को सीधे तौर पर कहा कि उन्होंने उनके विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जो मिटिंग ली उसमें निमंत्रण तक देने लायक तक नहीं समझा। गुर्जर ने कहा कि मुझे बुलाते तो हो सकता था मिटिंग और भी दमदार होती। टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस से बागी होकर पुष्कर से निर्दलीय ताल ठोंकने वाले गांधीवादी नेता पूर्व मंत्री श्रीगोपाल बाहेती की घर वापसी हो गई। वे भले ही जीत ना सकें हो पर पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी नसीम अख्तर की हार का एक कारण वे भी माने जाते हैं। यही वजह रही कि मंच से पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने भावुक होकर कहा कि कांग्रेस को भाजपा नहीं हराती। कांग्रेस को कांग्रेस वाले ही हराते हैं। वही

 मसूदा से वाजिद खान चीता जरूर पार्टी में वापस लिए जाने से खुशी जाहिर कर मंच से लिए रामचंद्र चौधरी, धर्मेन्द्र सिंह राठौड, रघु शर्मा  समेत कई नेताओं का तहे दिन से आभार जताया।

प्रधान चुनाव कार्यालय के आयोजित उद्घाटन में संबोधित करते  पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि, इस बार राजस्थान के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस 12 से 15 सीटे जीत कर आएगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। भाजपा 400 के पार  सीटे आने का नारा दे रही है, लेकिन देश की जनता भाजपा को भगाने का मन बना चुकी है। देश में भाजपा की 200 से भी कम सीटे आ रही है। इतना ही नहीं, अबकी बार आगामी राजस्थान के विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभा के दौरान राठौड़ ने केंद और राज्य की सरकार पर जमकर हमला बोलते कहा कि,  केंद की मोदी सरकार में महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है, जिसका जनता जवाब देगी। मोदी सरकार केंद्र की सरकारी एजेंसियों ईडी,  सीबीआई और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का खुलकर दुरुपयोग कर रही है और कांग्रेस और विपक्षी नेताओं को जेल में डालने का काम कर रही है। मोदी सरकार ने हाल ही चुने हुए दो मुख्य मंत्रियों को जेल में डाल दिया। साफ जाहिर है मोदी सरकार लोकतंत्र को खतम करने का काम कर रही है। राठौड़ ने राज्य की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि, राज्य सरकार  ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य अजमेर में नहीं किया। अजमेर से भाजपा के सांसद भी अपने कार्यकाल में विकास कराने में फिसड्डी साबित हुए है। उन्होंने कहा कि,  कांग्रेस पार्टी ने जो रामचंद्र चौधरी को टिकट दिया है, उनको जीताना हमारी सबकी जिम्मेदारी है। 

रामचन्द चौधरी ने जिस तरह से डेयरी अध्यक्ष बनकर अजमेर डेयरी का विकास कर देश भर नाम रोशन किया है, वैसे ही अजमेर का चंहुमुखी विकास कार्य करेंगे और लोगो की समस्याओं को दूर करेंगे। 

किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार भागीरथ चौधरी को हराया अब कि बार भागीरथ चौधरी को दुध वाले हरायेगे।

पुर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने प्रधान चुनाव कार्यालय का रिबिन काटकर  उद्वघाटन किया। और अपने सम्बोधन में जिक्र किया कि चुनावों में भाजपा काग्रेस को नही हराती काग्रेस ही काग्रेस को चुनाव हरवाती है। लोकसभा प्रत्याशी रामचन्द्र चौधरी मंच की और बैठे नेताओं से  फिर अपनी पगडी उतार कर एकजुट रहते हुए चुनाव में साथ देने का संकल्प किया साथ ही काग्रेस चैयरपर्सन सोनिया गाँधी को महान महिला बताया ।

समारोह में विधायक विकास चौधरी, पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, पूर्व विधायक डॉक्टर राजकुमार जयपाल, नाथू राम सिनोदिया, डॉक्टर श्री गोपाल बाहेती, राकेश पारीक, महेंद्र गुर्जर, महेंद्र सिंह रलावता, रामनारायण गुर्जर, नाथूराम सिनोदिया, विजय जैन, नौरत गुर्जर, भूपेंद्र राठौड़, द्रोपदी कोली, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, एडवोकेट राजेश टंडन, वाजिद खान चीता, जयशंकर चौधरी, हितेश्वरी टाक, शैलेन्द्र अग्रवाल सहित शहर व देहात के  कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ एवं पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल का मनाया जन्मदिन

कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के प्रधान चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मंच पर कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ एवं पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर राठौड़ व जयपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जय अम्बे नवयुवक मंडल के अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश टंडन ने पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को माला पहनाई और अम्बे माता की तस्वीर भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं वाजिद खान चीता ने 51 किलों की माला पहनाकर दोनों नेताओं का स्वागत कर तलवार से केक कटवाया।



Previous
Next

Related Posts