Saturday, 29 August 2026

मोदी के भरोसे जीतना चाहती है टोंक -सवाई माधोपुर से भाजपा, जौनापुरिया का रोड शो फ्लोप शो बीच में ही किया खत्म


मोदी के भरोसे जीतना चाहती है टोंक -सवाई  माधोपुर से भाजपा, जौनापुरिया का रोड शो  फ्लोप शो बीच में ही किया खत्म

भाजपा सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया सिर्फ मोदी के भरोसे ही अपनी जीत की हेट्रिक बनाना चाहते है।इतना ही नहीं राज्य की डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया की गाँधी खेल मैदान टोंक में नामांकन रैली में पहुंची जिन्होंने भी सिर्फ मोदी की गारंटी व विकसित भारत को भुनाने की कोशिश की।

मंच से न तो दीया कुमारी न ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर न ही जनस्वास्थ्य मंत्री कन्हैया लाल चौधरी  न ही दस साल से टोंक जिले की जनता के वोटों से सांसद निर्वाचित हुए भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया दस साल में टोंक जिले के कार्यों को गिना नहीं पाए।

मंच से टोंक -सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभाओ से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी ने एक बड़ा काम तक नहीं बताया जिसको  मतदाताओं के बीच भाजपा प्रत्याशी की बड़ी उपलब्धि के रूप में भुना सकें।

सभा में राज्य की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने  सांसद जौनापुरिया के दस साल जनता की सेवा की बात तो कही लेकिन ऐसा बड़ा कोई काम नहीं बता पाई जो मोदी की टोंक लोकसभा क्षेत्र के लिए अलग विशेष तोहफा हो। उन्होंने तो सुखबीर सिंह जौनपुरिया की गारंटी भी मोदीजी की गारंटी बता डाला।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी हरिश मीणा का नाम लिए बिना कहा कि न तो उनकी गारंटी है न ही उनकी पार्टी की। भाजपा को जिताने की अपील करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदीजी के विकसित भारत के संकल्प मे आपका एक -एक वोट मददगार बने ताकि आने वाली पीढ़ी विकसित भारत के साथ ही मोदी जी व आपके पूरे हुए संकल्प को याद कर सकें।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने  केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बन चुकी।उन्होंने युवाओं से मुखातिब होते हुए कहा कि भजनलाल जी के सीएम बनते ही युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को जेल पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कमी होने के साथ ही ईआरसीपी को भी बड़ी उपलब्धि बताया।

राज्य के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अयोध्या में श्री राम मंदिर का जिक्र करते हुए कांग्रेस को राम भक्तों व गौ हत्या व संतो की हत्यारी पार्टी बताते हुए कहा कि जनता ने संकल्प किया है कि अब कांग्रेस को वोट नहीं देंगी । उन्होंने भाजपा के दस साल के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि अब कांग्रेस से आर पार होंगी। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा पर हमला बोलते हुए कहा कि डोटासरा बचने की जुगाड़ में लगे हुए लेकिन वह भी बचने  वाले नहीं है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस प्रत्याशी हरिश चंद्र मीणा को रिजेक्ट माल बताते हुए कहा कि कांग्रेस राम से घबराई हुई है, उसके हाथ से राम निकल गए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की योजनाएं व उपलब्धिया न सिर्फ 400 का लक्ष्य बल्कि अब 400 पार कराएगी।

राज्य के जनस्वास्थ्य  अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सभी 25सीटें जीतेगी इसमें कोई दोराय नहीं है।उन्होंने कहा कि न सिर्फ भाजपा बल्कि प्रत्येक देशवासी का सपना है भारत 2047 में विकसित भारत बनें इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा।चौधरी ने कहा कि मालपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पिछले चुनाव से अधिक करीबन 75हजार वोटो से जीतेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनने के बाद डबल इंजन की सरकार होने से भाजपा संकल्प प़त्र के वायदो के पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सभी 25सीटें भाजपा को जिताने के लिए काम करना होगा जिसमें टोंक- सवाईमाधोपुर लोकसभा की सीट भी शामिल हैं ताकि केन्द्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी तो राजस्थान विकास की तरफ आगे बढेगा।

भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अपनी जीत की हेट्रिक का दावा करते हुए कहा कि यह चुनाव है, कांग्रेस प्रत्याशी को नामांकन दाखिल करके चुनाव मैदान में आने दो पता चल जाएगा इस चुनाव में कुश्ती होंगी या कबड्डी ।भाजपा प्रत्याशी व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने जनसभा मे टोंक -सवाईमाधोपुर  क्षेत्र की जनता से दस साल मे कोई कमी रही हो तो उसके लिए हाथ जोड़ करके  क्षमा मांगते हुए कहा कि मोदी के लिए भाजपा को वोट दें ताकि केन्द्र में तीसरी बार मोदीजी प्रधानमंत्री बन सकें।

भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने मंगलवार को दिन में एक बजे अपनी नामांकन रेली से पूर्व ही शिक्षा एवं पंचायती राज मन्त्री मदन दिलावर,जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मन्त्री कन्हैयालाल चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता एवं जिला प्रमुख सरोज बंसल के साथ जिला कलक्ट्रेट पहुंचे तथा जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.सौम्या झा के समक्ष टोंक -सवाईमाधेपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नांमांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया  की नामांकन रैली में 20हजार की भीड़ तो दूर पांच हजार तक का आंकड़ा भी पर नहीं कर पाई। सभा के बाद सवाई माधोपुर जिले से पहुंची भीड़ के नहीं रुकने के कारण नामांकन रैली आधा किलोमीटर तक का सफर भी तय नहीं कर पाई। जिससे आयोजको को डिपो बालाजी के दर्शन करके ही समाप्त करनी पड़ी। जिससे टोंक के बाजारों में स्वागत के लिए लगाए गए स्वागत द्धार सहित पुष्प धरे के धरे ही रह गए।

Previous
Next

Related Posts