


भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने अजमेर ससंदीय सीट से मंगलवार को नामांकन फार्म जिला निर्वाचन कार्यालय में जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित के समक्ष दाखिल किया।
इस दौरान भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, केबिनेट मंत्री सुरेश रावत विधायक शत्रुघ्न गौतम, विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, विधायक अनिता भदेल ,रचित कच्छावा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
आजाद पार्क में प्रदेश के डिप्टी सीएम प्रेमचन्द बैरवा ने भाजपा कार्यकताओं को सम्बोधित करते ह्वए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत दस वर्षों में भारत देश का मान व सम्मान बढ़ाया है भारत को विकसित भारत राष्ट्र बनाने का काम केवल नरेन्द्र मोदी ही कर सकते है। आजाद पार्क में सभा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम प्रेमचन्द बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दस साल में मान व सम्मान बढ़ाया और आम जनता में विश्वास हो गया कि हिन्दुस्तान को विकसित हिन्दुस्तान बनाने का काम केवल मोदी जी ही कर सकते है। ऐसे में इस बार चार सौ पार का आंकड़ा होगा।
भाजपा नेताओं ने आजाद पार्क में सभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस एक व्यक्तिगत पार्टी बन गई है। अब जनता के हितों से उसका कोई सरोकार नहीं। कांग्रेस का कोई टिकट लेने को तैयार नहीं है। जबरन टिकट दिए गए और ऐसे में कईयों ने टिकट लौटा दिए। वहीं भाजपा आम जनता के दिलों में राज कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रिति-नीति लोगों को रास आ रहा है। मोदी का विकसित राष्ट्र बनाने के सपने में जनता पूरी तरह जुड़ चुकी है और इस बार चार सौ से ज्यादा सीट आएगी। राजस्थान में पच्चीस सीटे जीतेंगी।
भाजपा नेताओं ने आजाद पार्क में सभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के भँवर सिंह पलाड़ा ने कहा कि कांग्रेस एक व्यक्तिगत पार्टी बन गई है। अब जनता के हितों से उसका कोई सरोकार नहीं। इस बार भागीरथ चौधरी प्रचंड मतों से जीत दर्ज करगें। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी।
अजमेर नगर निगम महापौर ब्रजलता हाड़ा ने कहा कि कांग्रेस में तो कोई नेता लोकसभा का टिकट लेने को तैयार नहीं है। जबरन टिकट दिए गए और ऐसे में कईयों ने टिकट लौटा दिए। वहीं उप महापौर नीरज जैन ने भाजपा को आम जनता के दिलों में राज करने वाली पार्टी कहा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रिति-नीति लोगों को रास आ रहा है। मोदी का विकसित राष्ट्र बनाने के सपने में जनता पूरी तरह जुड़ चुकी है और इस बार चार सौ से ज्यादा सीट आएगी। राजस्थान में पच्चीस सीटे जीतेंगी।
भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जो मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को दोबारा लोकसभा का उम्मीदवार बनाकर भेजा है। यह भारतीय जनता पार्टी में संभव है। यह किसी मां बेटे की पार्टी नहीं है और नहीं किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी है। इस बार 25 की 25 सीट भाजपा को फिर मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
भाजपा प्रत्याशी चौधरी ने कहा कि पिछले कार्यकाल में कोविड महामारी आ गया थी। इस वजह से कुछ काम अधूरे रह गए। इस बार पुष्कर को मेड़ता रेल लाइन से जोड़ना, पुष्कर में कॉरिडोर बनाना पहली प्राथमिकता रहेगी।
सभा में मंच पर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, पूर्व मंत्री विधायक अनिता भदेल, शत्रुघ्न गौतम, वीरेन्द्रसिंह कानावत, रामस्वरूप लाम्बा, किशनगढ़ के पूर्व विधायक सुरेश टाँक, समाज सेवी भवंर सिंह पलाड़ा, देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, महापौर ब्रजलता हाड़ा, डिप्टी महापौर नीरज जैन, सम्पत सांखला,भाजपा युवा नेता रचित कच्छावा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।