Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी की पहली चुनावी सभा मंगलवार को दोपहर 2.45 बजे कोटपूतली के मलाहेड़ा में, मुख्यमंत्री शर्मा ने चुनावी सभा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा


पीएम मोदी की पहली चुनावी सभा मंगलवार को दोपहर 2.45 बजे कोटपूतली के मलाहेड़ा में, मुख्यमंत्री शर्मा ने चुनावी सभा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के कोटपूतली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी की यह पहली चुनावी सभा होगी। 

पीएम मोदी मंगलवार दोपहर 2:45 बजे कोटपूतली के मोलाहेड़ा स्थित एकलव्य डेंटल कॉलेज के पास सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 2:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर विशेष विमान से आएंगे । जहां पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उनकी अगवानी करेंगे और इसके बाद वे पीएम के साथ ही हेलीकॉप्टर से चुनावी सभा के लिए रवाना होंगे । इस चुनावी सभा में जयपुर ग्रामीण,अलवरऔर सीकर तीन लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। चुनावी सभा में अलवर के प्रत्याशी केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव,जयपुर ग्रामीण केराव राजेंद्र सिंह और सीकर केप्रत्याशी सांसदसुबेधानंद सरस्वती मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी की चुनावी सभा को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी मंगलवार शाम को कोटपूतली पहुंचकर सभा स्थल का जायजा लिया। जयपुर ग्रामीण लोकसभा प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार कोटपूतली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि पीएम मोदी मंगलवार को दोपहर 2.45 बजे कोटपूतली के एकलव्य डेंटल मेडिकल कॉलेज के सामने ग्राम मोलाहेड़ा स्थित सभास्थल पर पहुंचेेगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 

कार्यक्रम के संयोजक विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ ने बताया कि पीएम मोदी की सभा को लेकर पांडाल, पार्किंग, टेंट, भोजन और जल व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मा सौंपा गया है। मंगलवार चुनावी सभा को लेकर जयपुर ग्रामीण की जनता में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के लिए पार्किंग और वाहन व्यवस्था भी पूरी तरह से दुरूस्त रहेगी।

Previous
Next

Related Posts