Saturday, 29 August 2026

आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष राठौड के प्रयास चलते प्रदेश कांग्रेस डोटासरा ने पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती और वाजिद खान चीता का निष्कासन किया रद्द


आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष राठौड के प्रयास चलते प्रदेश कांग्रेस डोटासरा ने पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती और वाजिद खान चीता का निष्कासन किया रद्द

अजमेर संसदीय क्षैत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सरस डेयरी सदर रामचंद्र चौधरी के समर्थन में पूर्व विधायक डॉक्टर डॉ.श्रीगोपाल बाहेती वाजिद खान चीता का निष्कासन रद्द कर दिया है।

जयपुर में रविवार को प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गोविन्द सिहं डोटासरा ने दोनों का निष्कासन रद्द कर कांग्रेस में वापस आने की अनुमति प्रदान की । मसूदा विधानसभा क्षैत्र कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले वाजिद खान चीता रविवार कोअपने समर्थन के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वार रूम पहुंचे जहां पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन की ।

इस मौके पर धर्मेन्द सिंह राठौड, अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सरस डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, अजमेर देहात  कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह राठौड और कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

पूर्व विधायक एवं  महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती का भी निष्कासन रद्द किया है। डॉ. श्रीगोपाल बाहेती  ने भी पुष्कर सेकांग्रेस के बागी के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 



Previous
Next

Related Posts