Saturday, 29 August 2026

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई पुराने नेता वापस लौटे, रंधावा और डोटासरा नेपूर्व मंत्री बेनीवाल,ओम बिश्नोई और मंजू मेघवाल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई


लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई पुराने नेता वापस लौटे, रंधावा और डोटासरा नेपूर्व मंत्री बेनीवाल,ओम बिश्नोई और मंजू मेघवाल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के वार रूम में पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, कांग्रेस से बगावत कर सादुलशहर से निर्दलीय चुनाव लड़े ओम बिश्नोई और पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल और कई अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में फिर से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कामां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़े मुख्यतार अहमद, पार्षद चौधरी खुर्शीद अहमद, सरपंच जाकिर, सरपंच गनी, चौधरी अकबर तथा मुशरिम अली ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आशा व्यक्त की है कि उक्त शामिल नेतागण पार्टी की मजबूती के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करेंगे।

Previous
Next

Related Posts