Saturday, 29 August 2026

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लॉन्च किया "रूट्स ऑफ़ राजस्थान": अब बच्चे दुनिया को दिखाएंगे राजस्थान की विरासत


उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लॉन्च किया "रूट्स ऑफ़ राजस्थान": अब बच्चे दुनिया को दिखाएंगे राजस्थान की विरासत

राजस्थान के 75वें राजस्थान स्थापना दिवस के मौके पर उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने डिजिटल बाल मेला के अभियान "रूट्स ऑफ़ राजस्थान" को लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने डिजिटल बाल मेला की फाउंडर जाह्नवी शर्मा के साथ पोस्टर विमोचन किया। 

इस कार्यक्रम में राजस्थान के बच्चे राज्य के पर्यटन स्थलों की जानकारी देते हुए वीडियो बनाएंगे और प्रदेश की कला, संस्कृति एवं विरासत को दुनिया तक पहुंचाएंगे। अभियान में बच्चों को अपने इलाके के पर्यटन स्थलों पर जाकर वीडियो बनाना है, जिसमें बच्चे उस एतिहासिक धरोहर या स्थान की विशेषता बताएंगे। 

डिजिटल बाल मेला की ओर से शुरू किए गए इस अभियान में बच्चों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन है। बच्चे डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट या बाल मेला के फोन नंबर 8005915026‬ पर टेलीग्राम एवं व्हाट्सऐप के माध्यम से रजिस्टर कर अपनी वीडियो एंट्री भेज सकते है।

ग़ौरतलब है कि राजस्थान की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने वाले इस वीडियो कंटेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 100 बच्चों को 3 दिवसीय जयपुर भ्रमण का मौक़ा मिलेगा। साथ ही सबसे अच्छी वीडियो बनाने वाले बच्चे को 50 हज़ार का नकद इनाम दिया जाएगा। द फ्यूचर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित हो रहा यह अभियान 6 माह तक चलेगा। 

डिजिटल बाल मेला की को-फाउंडर प्रिया शर्मा ने बताया कि इस अभियान में 10 से 18 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते है। इस नवाचार का उद्देश्य राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देना है, उन पर्यटक स्थलों को दुनिया के सामने लाना है जिनका प्रचार प्रसार कम हुआ है एवं बच्चों की नज़र से राजस्थान की धरोहर समझना है।

Previous
Next

Related Posts