Saturday, 29 August 2026

कोटा से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में उमडा जन सैलाब, प्रतिमा तो राम जी की करूंगा ओम बिरला की नहीं : प्रहलाद गुंजल


कोटा से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में उमडा जन सैलाब, प्रतिमा तो राम जी की करूंगा ओम बिरला की नहीं : प्रहलाद गुंजल

कांग्रेस के कोटा से लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने कहा कि ये संदीप शर्मा या हीरालाल नागर नहीं है, ये प्रहलाद गुंजल है। जो परिक्रमा करेगा तो सिर्फ राम जी की। ओम बिरला की कभी नहीं। 

शनिवार को नामांकन दाखिल करने से पहले प्रहलाद गुंजल की सर्किट हाउस रोड पर चुनावी सभा का आयोजन किया गया । इस चुनावी सभा में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और हिंडौली विधायक अशोक चांदना मौजूद रहे।

कोटा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने कहा कि जिस दिन से कांग्रेस में शामिल होकर कोटा आया उस दिन से क्षेत्र कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का बीपी बढ़ रहा है। जिस प्रकार का जोश और जुनून देख रहा हूं, में विश्वास के साथ कह सकता हूं,अब बिरला जी का बीपी संतुलित नहीं रह सकता। मेरे मन में भय बैठा है, मैं कांग्रेस परिवार का नया-नया हिस्सा बना हूं नए व्यक्ति को इतना प्यार मिल जाना, सच मान लो मैं इतना भयभीत हूं आपके प्यार को बांधकर कैसे चल पाऊंगा।

कोटा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में आईआईटी की घोषणा हुई थी। वह आईआईटी जोधपुर में खुल गई। कोटा में क्यों नहीं खुली। उसे वक्त काफी आंदोलन हुआ था। लोगों ने मुझसे पूछा कोटा में आईआईटी क्यों नहीं खुली? मैंने कहा जिसमें दम था, वह जोधपुर ले गया। उस बात को 20 साल हो गए। पिछले 10 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है। लेकिन भाजपा वाले कोटा में आईआईटी लाने का नाम नहीं लेते।

गुंजल ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने मुकन्दरा का झांसा दिया। कहा कि मुकन्दरा में शेर आएंगे, सफारी चलाएंगे। आज दिन तक कुछ नहीं हुआ। इसलिए ऐसे झूठे व्यक्ति के खिलाफ और मन में कांग्रेस के लिए दर्द है। अगर आप असली कांग्रेसी हो तो खींच-खींच कर कांग्रेस को वोट दिलवाने की कोशिश करें। याद रखना, गद्दारी करने वाला कभी नहीं बख्शा जाएगा। यह चुनाव पार्टी का चुनाव है, हाथ का चुनाव है। इस चुनाव में जो हुक्म हो गया है हाईकमान का, वही सर्वोपरि है। यह मत देखो कौन चुनाव लड़ रहा है, यह देखो की पार्टी का चुनाव चिन्ह किसके पास है। पूरी ताकत लगाकर कांग्रेस को जिताओ। जीतने का यही मौका है। पूरी ताकत लगाओ।



Previous
Next

Related Posts