Saturday, 29 August 2026

लोकसभा चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे, सह प्रभारी विजया राहटकर ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मोर्चा अध्यक्षों की ली बैठक


लोकसभा चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे, सह प्रभारी विजया राहटकर ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मोर्चा अध्यक्षों की ली बैठक

लोकसभा चुनाव नामांकन और आगामी तैयारियों को लेकर  भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज लोकसभा प्रदेश चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों की बैठक ली। इस दौरान लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए हुए नामांकन सहित अन्य कार्याें की समीक्षा की गई।

विकसित भारत के संकल्प के लिए हमारी प्रतिबद्धता और राष्ट्र प्रथम की नीति आवश्यकः डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने बैठक में भाजपा सभी लोकसभा संयोजक और कलस्टर प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे कार्याें का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के लिए हमारी प्रतिबद्धता और राष्ट्र प्रथम की नीति आवश्यक है। 

चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि लोकसभा चुनावों की दृष्टि से करणीय कार्यों को विस्तार से समझाते हुए डाॅ सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के लिए हमारी प्रतिबद्धता भी जरूरी है।  प्रदेश की टीम बहुत मजबूती से कार्य कर रही है। इस टीम की अथक मेहनत व परिश्रम के आधार पर भाजपा सभी 25 सीटों पर कमल खिलाएगी। 

भाजपा में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरीः राहटकर

प्रदेश चुनाव सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि भाजपा आज संगठनात्मक रूप से विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। भाजपा में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ता को समान भाव से देखा जाता है, और किसी भी पार्टी में कार्यकर्ताओं को समान भाव से देखा जाना साबित करता है कि उस पार्टी में लोकतंत्र की कितनी अहमियत है।

चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि बैठक में केंद्रीय नेताओं के प्रवास और लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं प्रदेशभर में चुनाव प्रचार सहित प्रवास के दौरान  पदाधिकारियों लिए रोडमैप तैयार किया गया।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी.सतीश, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, श्रवण सिंह बगड़ी, जितेंद्र गोठवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, और प्रदेश पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।  

Previous
Next

Related Posts