Saturday, 29 August 2026

अजमेर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने भरा नामांकन,पगड़ी रखकरमांगा कार्यकर्ता और नेताओं से समर्थन, नहीं पहुंचे गहलोत,पायलटऔर डोटासरा


अजमेर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने भरा नामांकन,पगड़ी रखकरमांगा कार्यकर्ता और नेताओं से समर्थन, नहीं पहुंचे गहलोत,पायलटऔर डोटासरा

अजमेर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में रामचंद्र चौधरी ने नामांकन दाखिल कर दिया। वे 9 नंबर पेट्रोल पंप के पास स्थित समारोह स्थल पर सभा के बाद सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।

इससे पूर्व सभा में 80 वर्षीय रामचन्द्र चौधरी ने अपनी पत्नी मूली देवी के साथ पगड़ी उतार कर मंच पर रखकर दी जिससे भरी सभा में खामोशी छा गई जिसने इस दृश्य को देखा उनकी आंखों में आंसू आ गये ।  सभा को सम्बोधित करते समय रामचन्द्र चौधरी का कई बार  उनका गला भर आया आंखो में आंसू आ गये। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ रही। इस सभा में बड़े नेताओं को भी आना था लेकिन उनकी गैर मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही।
नामांकन दाखिल के समय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के आने की सूचना दी गई थी लेकिन कोई नहीं आया।

उत्तर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे महेन्द्र सिंह रलावता, पूर्व मंत्री रघु शर्मा एवं उद्योगपति हेमंत भाटी ,पूर्व मंत्री राकेश पारीक, शिव प्रकाश गुर्जर सहित भाजपा छोड काग्रेस में  शामिल हुई अनादि सरस्वती नेता नदारद रहे। इस सभा में बड़े नेताओं को भी आना था लेकिन उनकी गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रही।

पूर्व आरटीडीसी चैयरमैन धमेन्द्र राठौड ने केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और लोकसभा प्रत्याशी रामचन्द्र चौधरी को भारी मतों से चुनाव जिताने का आह्वान किया। राठौड ने कहा कि रामचन्द्र चौधरी अजमेर ही नही वरन पूरे प्रदेश में किसान नेता के रूप में पहचान रखते है।

वही पूर्व वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश टंडन ने अपने भाषण के दौरान भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी को सबसे बड़ा भूमाफिया बताया साथ ही आर के मार्बल को आड़े हाथ लिया।

किशनगढ़ से काग्रेस विधायक विकास चौधरी के जोशीले भाषण ने सभा में जोश पैदा कर दिया । उन्होने कहा कि जो भाजपा के लोकसभा  प्रत्याशी भागीरथ चौधरी जो  विधानसभा का चुनाव   भरी मतों से पराजित हो चुके। ऐसे में भाजपा ने भागीरथ चौधरी को लोकसभा का प्रत्याशी पैसो के दम पर बनाया है।

सभा के दौरान पूर्व मंत्री रहे बाबुलाल नागर के अपने सर्मथको के साथ  सभा में पहुंचे पर उत्साह उमड गया। सभा को पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने सम्बोधित कर कहा कि इस बार काग्रेस को भारी मतो से जीताना है।

कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने के दौरान किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता द्रोपदी कोली, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, उनकी पत्नी व अन्य लोग मौजूद रहे। जिला कलेक्टर भारती दीक्षित के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

वहीं सभा के दौरान आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, बाबूलाल नागर, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, महेन्द्र सिंह गुर्जर, रामनारायण गुर्जर, नसीम अख्तर, डॉ.राजकुमार जयपाल, निवर्तमान देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़, निवर्तमान शहर अध्यक्ष विजय जैन, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता द्रोपदी कोली और सुनील लारा मौजूद रहे। सभा का संचालन विपिन बेंसिल ने किया।



Previous
Next

Related Posts