


भाजपा राजस्थान की अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ.अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि दस साल में नरेंद्र मोदी की अगुवाई मे भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी इतना ही नहीं देश का विकास हुआ।
कांग्रेस के टोंक विधायक सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि वायदे खूब किए लेकिन काम नहीं किया। गहलोत और पायलट विवाद में टोंक विधायक को नकारा कहना जैसे शब्दों की याद दिलाते हुए कहा कि पांच साल मे विकास की दृष्टि से राजस्थान पिछड़ा था।
पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने शुक्रवार को जैन नसिया टोंक में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे बोलते हुए उन्होंने सोनिया गाँधी के राज्य सभा में जाने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि वह ही नहीं बल्कि कॉंग्रेसी चुनाव लड़ने से भाग रहे है कई कांग्रेसियों ने चुनाव के टिकट ही लौटा दिए।
जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि मोदी की नितियों के कारण आज देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि ईआरसीपी योजना से राजस्थान की तकदीर बदलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र की 45 फीसदी वायदे पूरे हो चुके दो साल में शत प्रतिशत वायदे पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि जौनापुरिया से नाराजगी बाद में हम दूर कर लेंगे. लेकिन अभी चुनाव जीतना है।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने देवली से कांग्रेस छोड़ भाजपा मे शामिल हुए लोगो को नसीहत दी कि राजनीति भावनाओं से नहीं चलती. बल्कि आप पूरी निष्ठा से भाजपा को जिताएं।
भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस खाली होती जा रही है भाजपा मे लोगो के आने की होड़ मची हुई है।उन्होंने विश्वास दिलाया कि टोंक के विकास एवं जनता की सेवा में कोई कमी नहीं छोडूंगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चूका है,कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने सचिन पायलट का नाम लिए बिना कहा कि उनकी पार्टी के सेकड़ो कोंग्रेसियों ने मोदीजी मे विश्वास व्यक्त किया है। मेहता ने कहा कि पाकिस्तन में भी मोदी -मोदी की आवाज सुनाई देती है।
निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि यह चुनाव जौनपुरिया का नहीं है मोदीजी का है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपने लगाव को प्रदर्शित करते हुए शुक्रवार को नेमीचंद जैन अध्यक्ष नगरपालिका देवली, मंजू जैन पूर्व नगर अध्यक्ष नगर पालिका देवली, कैलाश सोनी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका देवली, दुर्गेश नंदन साहू पार्षद, कमला देवी पार्षद, संतोष ग्वाला पार्षद, पवन सिंघल पार्षद, लोकेश लक्षकार पार्षद, भीम सिंह पार्षद, विनोद तेजी पूर्व पार्षद, भगवान कीर , श्याम कीर , अखिल कुरैशी, दक्ष जैन, अपरा गर्ग, रोबिन भक्त, सुमन माहेश्वरी, चेतन कुमार मीणा, ओमप्रकाश वर्मा, मुकेश गुर्जर, सियाराम प्रजापत, आशीष जैन सरपंच मुरलीधर राव, ललित जैन, सुरेन्द्र सुवालका, सीताराम सुवालका, चिरंजी लाल धोबी, लीलाधर साहू, धीरेन्द्र साहू, निखिल व्यास, कालू सोपारिया, हर्षित गुर्जर, चिरंजी लाल कोली, महेन्द्र लक्ष्यकार, रामप्रसाद बैरवा, विशाल बैरवा, राहुल बैरवा, परमाननंद मिश्रा, चंद्रमोहन शर्मा, मुकेश गुर्जर उमेद बैरवा, इंजिनियर भेरूलाल यादव,बजरंगलाल यादव सेवानिवृत नायब तहसील दार, अनिल कुमार शर्मा, बालमुकनंद कुर्मी, आदर्श कुमार सिन्हा,छोटू मीणा, रोहिताश कुमावत,बद्री लाल आदि भाजपा में शामिल हुए।
समारोह में टोंक -सवाई माधोपुर लोकसभा संयोजक नरेश बंसल,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, सतीश चंदेल. सत्यनारायण चौधरी, पूर्व प्रधान खैमराज मीणा, जगदीश गुर्जर,नीलिमा आमेरा,जूली शर्मा, अंजलि गुप्ता, अनिल टिक्कीवाल, संत कुमार जैन, बद्री लाल भारती, सेंट सोल्जर शिक्षा समिति के निदेशक बाबू लाल शर्मा, हितेश शर्मा, विवेकानन्द स्कूल के प्रबंध निदेशक विवेक काला,सुनील जैन आदि मौजूद थे।