


टोंक जिले में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराने एवं मतदान के लिए शराब के उपयोग के रोकने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के सुपरविजन में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया। इस अभियान के अन्तर्गत जिले में करीबन 3लाख 77 हजार रूपए से अधिक की कीमत की अवैध शराब पकडी गई हैं। पुलिस ने अवैध शराब मामले में तीन व्यक्तियों के गिरफतार किया हैं साथ ही डिग्गी पुलिस एवं आबकारी विभाग ने अवैध देशी शराब की भटिटयों और वाश नष्ट की है।
टोंक जिले की बरोनी थानान्तर्गत पुलिस एवं डीएसटी टीम ने सिंरस गांव से 3,76,182 रुपए की अवैध देशी व अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद सिरस निवासी रामलाल पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र कलाल के यहां दबिश देते हुए कब्जे से 153.36 लीटर देसी शराब, 318.765 लीटर अंग्रेजी शराब व 67. 75 लीटर बीयर जब्त की गई जिसकी कुल कीमत 3,76,182 रुपए है जिसको जब्त करके आबकारी अधिनियम में मामला किया गया है।
टोंक जिले में विशेष अभियान के अन्तर्गत डिग्गी पुलिस थानाधिकारी कप्तान सिंह व प्रहराधिकारी मालपुरा शिवकुमार शर्मा एवं आबकारी अधिकारी कनिका मेहता ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार के सहोदरा नदी तन कलमण्डा में दविश देकर 1400 लीटर वाश एवं शराब बनाने की दो भटिटयां नष्ट की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक सरिता सिंह एवं निवाई पुलिस उपाधीक्षक मृत्युन्जय मिश्रा के पर्यवेक्षण में निवाई पुलिस थानाधिकारी हरिराम वर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने ग्राम डांगरथल से 96 पव्वे अवैध देशी शराब पाए जाने के मामले में सायर उर्फ गौरू पुत्र हरिराम खटीक निवासी डांगरथल को गिरफतार किया है।
वहीं पुलिस ने ग्राम बनस्थली से करणपुरा वाले कच्चे रास्ते से शंकर लाल सांसी पुत्र गोपाल निवासी डांगरथल के पास से 79 पव्वे देशी शराब के जप्त किए है। पुलिस ने दोंनो व्यक्तियों के खिलाफ धारा 19/54 एक्साईज एक्ट में मामले दर्ज करके गिरफ्तार किया है।