Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने का किया काम, अब लोकसभा चुनाव में मोदी को सशक्त बनाने का जिम्मा महिलाओं का: सुनीता


पीएम मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने का किया काम, अब लोकसभा चुनाव में मोदी को सशक्त बनाने का जिम्मा महिलाओं का: सुनीता

भाजपा महिला मोर्चा टोंक का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को जानकी बाई धर्मशाला में  जिला संयोजक अंजली गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम संभाग प्रभारी सुनीता रादड़ मुख्य अतिथि थी और  महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मूर्ति मीणा,भाजपा टोंक के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता विशिष्ट अतिथि थे।

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और संभाग प्रभारी सुनीता रादड़  ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैकड़ो योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। अब लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है तो हम सभी महिला शक्ति की जिम्मेदारी है कि  नरेंद्र मोदी जी को मजबूत करके भाजपा को अधिक से अधिक मतों से विजय दिलवाएं।

प्रदेश मंत्री मूर्ति मीणा ने कहा कि देश की आधी आबादी नारी शक्ति यदि ठान ले तो हवाओं का रुख बदल सकती है।उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति किसी से पीछे नहीं, हम सबमें नेतृत्व करने की क्षमता है और आगे चलकर हमें इस देश को आगे बढ़ाना है।

टोंक भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मेहता  ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है ,महिलाओं को इज्जत घर देने का काम किया है, हर घर नल से जल पहुंचने का काम किया है। आज हर घर में मोदी सरकार की योजनाएं पहुंच रही है।

महिला मोर्चा जिला संयोजक अंजली गुप्ता ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous
Next

Related Posts