Saturday, 29 August 2026

एसयूवी और डंपर के बीच टक्कर में आरपीएस अधिकारी राजेंद्र गुर्जर की मौत और बेगू की सर्किल ऑफिसर अंजलि घायल, कोटा अस्पताल में कराया भर्ती


एसयूवी और डंपर के बीच टक्कर में आरपीएस अधिकारी राजेंद्र गुर्जर की मौत और बेगू की सर्किल ऑफिसर अंजलि घायल, कोटा अस्पताल में कराया भर्ती

कोटा चित्तौड़गढ़ रोड पर धनेश्वर के नजदीक नांता थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एसयूवी और डंपर के बीच टक्कर में आरपीएस अधिकारी राजेंद्र गुर्जर की मौत हो गई और बेगू की पुलिस सर्किल ऑफिसर अंजली सिंह गंभीर घायल हालत में कोटा के अस्पताल में भर्ती कराया है। 

पुलिस ने बताया की डाबी कोटा रोड पर फ्लाईओवर से पहले यह दुर्घटना हुई । इसमें आईपीएस अधिकारीराजेंद्र गुर्जर की मौत हो गई और चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू इलाके में सीओ अंजली सिंह गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया गया है । 

आईपीएसअधिकारी राजेंद्र गुर्जर बेगूं में गए हुए थे और शुक्रवार को उन्हें छोड़ने के लिए बेगूं सर्किल ऑफिसर अंजलि सिंह बस स्टॉप तक गई थीं। बस नहीं मिली तो वह उन्हें छोड़ने कोटा की तरफ आ रही थीं। इस दौरान यह हादसा हो गया।

हादसे की सूचना सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। वहां से सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे थे। आरपीएस अफसर राजेन्द्र गुर्जर अचेत हालत में थे। वहीं महिला पुलिस अधिकारी कुछ होश में थीं। टोल प्लाजा से कुछ पहले यह हादसा हुआ। टोल प्लाजा की एंबुलेंस से ही दोनों अफसरों को अस्पताल ले जाया गया।

आईपीएस अधिकारी राजेंद्र गुर्जर कोटा आरएसी सेकेंड बटालियन में कार्यरत थे। उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही कारोबार ग्रहण किया था। इससे पहले वे प्रोबेशन के दौरान झालवाड़ भी रहे। गुर्जर मूलत: सीकर के गोविंदपुरा के रहने वाले थे। अंजलि ने भी 15 दिन पहले जॉइन किया था। इससे पहले अंजलि बस्सी (चित्तौड़गढ़) थानाधिकारी के पद पर भी 2 महीने तक रहीं। अंजलि मूलतः अटरु (बारां) की निवासी हैं। अभी परिजन कोटा में रहते हैं। मृतक राजेंद्र गुर्जर और अंजली बैचमेट हैं।

हादसे की सूचना पर कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड़, एसपी अमृता दुहन सहित पूरा पुलिस प्रशासन मेडिकल कॉलेज पहुंचा और घटना की जानकारी ली।

    Previous
    Next

    Related Posts