Saturday, 29 August 2026

टाटा पाँवर अजमेर ने करे रक्तदान- मानव हित में सोच के साथ हाथीभाटा पॉवर हाऊस में रक्तदान शिविर का आयोजन


टाटा पाँवर अजमेर ने करे रक्तदान- मानव हित में सोच के साथ हाथीभाटा पॉवर हाऊस में रक्तदान शिविर का आयोजन

शहर की बिजली व्यवस्था संभाल रही टीपीएडीएल अजमेर के सीईओ मनोज साल्वी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी रीतेश निरंजन चीफ कमर्शियल, एचआर हेड नरोत्तम तिवारी के साथ किया हाथीभाटा पाँवर हाउस कार्यालय में रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ I

गौरतलब है की टाटा पॉवर अजमेर ने "करे रक्त दान - मानव हित में" की सोच के साथ आज 28 मार्च 2024 को हाथीभाटा पॉवर हाउस कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया गया जहाँ शाम 18:30 बजे तक 117 से भी ज्यादा कर्मचारियों और अधिकारियों ने कुल 117 यूनिट का रक्तदान किया, इस दौरान एवीवीएनएल के डायरेक्टर टेक्निकल मुकेश बाल्दी, एवीवीएनएल के SE दिनेश सिंह समेत कई आला अधिकारियों ने रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई कर प्रेरित किया 

टाटा पॉवर अजमेर के पीआरओ लक्ष्मी कांत शर्मा ने बताया कि टाटा पॉवर अजमेर प्रबंधन की अपने Tata Volunteering week 21 के उपलक्ष्य में और "क्युकी इंसान का खून ही इंसान को काम आता है, ये जाति, धर्म और लिंग भेद से दूर अपने रक्त समूह के अनुसार एक इंसान का दूसरे इंसान को काम आता है"  की थीम के साथ ही इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

Previous
Next

Related Posts