Saturday, 29 August 2026

एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने पुलिस थाना क्रिश्चियनगंज का किया वार्षिक निरीक्षण


एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने पुलिस थाना क्रिश्चियनगंज का किया वार्षिक निरीक्षण

जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई द्वारा गुरुवार 28 मार्च को पुलिस थाना क्रिश्चियनगंज अजमेर का वार्षिक निरीक्षण किया । एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने थाना क्रिश्चियनगंज के सीएलजी सदस्यो, पुलिस मित्र व सुरक्षा सखी की मीटिंग लेकर cVIGIL app, 112 India app व RajCop Citizen app डाउनलोड करवाकर उक्त एप्पो की उपयोगिता के सम्बन्ध में जानकारी देकर अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए बताया तथा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान करते हुये अधिक से अधिक मतदान करने व करवाने की अपील की गई। 

एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने पुलिस थाना क्रिश्चियनगंज अजमेर पर पदस्थापित कार्मिको की बैठकलेकर लोकसभा चुनाव 2024 में मुश्तेदी से ड्यूटी करनेऔर अवैध मादक पदार्थो, अवैध शराब का विक्रय करने वालो, स्थाई वारण्टीयो व धारा 299 सीआरपीसी में वांछित अपराधियो के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। थाने के एसएचओ दुर्गसिंह, राजपुरोहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एवं मुख्यालय अजमेर व रूद्र प्रकाश शर्मा आरपीएस, पुलिस उप-अधीक्षक वृत उत्तर नगर अजमेर उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts