Saturday, 29 August 2026

लोकसभा चुनाव से पहले कोतवाली पुलिस की कार्यवाही. पौने दो करोड़ के स्वर्ण आभूषण सहित पौने दो लाख की नगदी की जब्त


लोकसभा चुनाव से पहले कोतवाली पुलिस की कार्यवाही. पौने दो करोड़ के स्वर्ण आभूषण सहित पौने दो लाख की नगदी की जब्त

लोकसभा चुनावों के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना के तहत पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई द्वारा दिए निर्देशों की पालना के तहत की जा रही चेकिंग के दौरान बुधवार को कोतवाली थाना के पुलिस चैकिंग के दौरान  पौने दो करोड़ कीमत के स्वर्ण आभूषण एवं 1 लाख 72 हजार रुपए नगद जब्त किए। कोतवाली पुलिस ने पंजाब निवासी एक युवक को भी पकड़ा।

कोतवाली थाना प्रभारी वीरेन्द्रसिंह ने बताया कि सूचना पर रात करीब साढ़े आठ बजे चूडी बाजार अजमेर पर संदिग्ध व्यक्ति तानिस अरोड़ा उम्र 31 वर्ष पुत्र सुनील कुमार पंजाबी निवासी बटाला रोड़, विजयनगर अमृतसर पंजाब को पकड़ा। उसके कब्जे से सोने जैसी धातु के जेवर कुल वजन 2365 ग्राम व नगद राशि 1 लाख 72 हजार जब्त किए गए। जिस पर पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है।

Previous
Next

Related Posts