Saturday, 29 August 2026

लोकसभा चुनाव की तैयारी और एकता को लेकर शहर कांग्रेस की बैठक, नेताओं ने लगाए आरोप, चौधरी 29 मार्च को भरेगे नांमाकन, गहलोत, पायलट और डोटासरा जनसभा सभा में होंगे शामिल


लोकसभा चुनाव की तैयारी और एकता को लेकर शहर कांग्रेस की बैठक, नेताओं ने लगाए आरोप, चौधरी 29 मार्च को भरेगे नांमाकन, गहलोत, पायलट और डोटासरा जनसभा सभा में होंगे शामिल

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को नसीराबाद रोड स्थित टोरेंटो समारोह स्थल पर आयोजित हुई। 

बैठक में अजमेर संसदीय क्षैत्र के प्रत्याशी सरस डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा जुमलों की सरकार है और देश में बेराजगारी के साथ महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आज सरस डेयरी ने पूरे देश में अपना नाम कमाया है। 

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ नागरिक, कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश टंडन ने कांग्रेस कार्यकताओ को प्रचलित गीत पर सम्बोधित करते हुए  व्यंग कर कहा कि आज कांग्रेस की झोपड़ी में राम आ गए। उन्होने कहा कि अजमेर शहर की हद्‌यस्थली नया बाजार की चौपड़ पर कांग्रेस की चुनावी सभा होनी चाहिए । 

टंडन ने भाजपा के 400 पार नारे को लेकर कहा कि इस बार भाजपा 300 का आकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी यह झुठे भाषण देने के अलावा कुछ कार्य नहीं करते है।

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक प्रत्याशी दौपदी कोली ने कांग्रेस कार्यकताओ को एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रामचन्द्र चौधरी को विजयी बनाने का आहवान किया।

बैठक में कांग्रेस की महिला नेता प्रमिला कौशिक ने काग्रेस  नेताओं को आडे हाथ लेते हुए उनकों आईना दिखा दिया उन्होंने कहा कि कई काग्रेस नेता चुनाव के दौरान  भाजपा के नेताओं से साठगांठ कर लेते है उन्हाेने विधानसभा चुनावों में काग्रेस प्रत्याशी की हार का कारण आपसी मनभेद को बताया।अजमेर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने कांग्रेस की पुरानी महिला नेता प्रमिला कौशिक द्वारा लगाए आरोपों को खारिज करते हए कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता सच्चे मन और ईमानदारी से पार्टी की सेवा करता हैै।  

बैठक में विधानसभा चुनाव से भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुई साध्वी अनादि सरस्वती की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। 

अजमेर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए रामचंद्र चौधरी ने बताया कि अपना नामांकन 29 मार्च को जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। नामांकन के पहले सुबह 10 बजे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कांग्रेस पदाधिकारी टोरंटो समारोह स्थल पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकताओ सहित आमजन को सम्बोधित करेगे । उसके बाद पैदल रैली द्वारा ही नामांकन फार्म दाखिल करने जायेगे। 

बैठक में पदाधिकारियों ने अजमेर लोकसभा के स्थानीय प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी को प्रतिनिधित्व देने पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और एक जुट होकर कांग्रेस उम्मीदवार को विजयी बनाने का संकल्प लिया। बैठक में -लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, अजमेर दक्षिण विधान सभा से प्रत्याशी रही द्रौपदी कोली, उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी रहे महेन्द्र सिंह रलावता , पूर्व वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश टंडन, पीसीसी सदस्य हेमंत भाटी, पूर्व महापौर कमल बाकोलिया, नगर निगम पार्षद नौरत गुर्जर, श्याम प्रजापति,ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद खान,निर्मल बेरवाल, पवन और महिला कांग्रेस के अध्यक्ष हितेश्वरी टॉक, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा,  रागिनी चतुर्वेदी, प्रमिला कौशिक, मंजु बलाई, शमसुद्वीन, सर्वेश पारीक, विजय नागौरा, आरिफ खान, सेवादल के मुकेश सबलानिया, बन्टी, गणेश चौहान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी , पूर्व पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Previous
Next

Related Posts