Saturday, 29 August 2026

400 केवी विद्युत लाइन के तार चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, एक बोलेरो पिकअप से चोरी हुए 3 क्विंटल विद्युत तार जब्त, तीन गिरफ्तार


400 केवी विद्युत लाइन के तार चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, एक बोलेरो पिकअप से चोरी हुए 3 क्विंटल विद्युत तार जब्त, तीन गिरफ्तार

चूरू जिले में भानीपुरा थाना पुलिस की टीम ने 400 केवी विद्युत लाइन से तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास मिली बोलोरो पिकअप से पुलिस ने चुराए गए तीन क्विंटल तार जप्त किए हैं। जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए है।

एसपी जय यादव ने बताया कि 7 मार्च को गंगानगर निवासी इंजीनियरिंग सुपरवाइजर ऑफिस सहायक अभियंता टीएनसी हनुमानगढ़ संदीप सिंह ने रामदेव नायक निवासी रायपुरा के विरुद्ध थाना भानीपुरा पर सूरतगढ़ बबई लाइन के 400 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन के तार चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसकी तफ्तीश एसएचओ राय सिंह द्वारा शुरू की गई।      

जिले में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र दादरवाल व सीओ अनिल कुमार माहेश्वरी के सुपरविजन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसएचओ राय सिंह द्वारा विद्युत तार चोरी में वांछित मुलजिमों के ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी के काफी प्रयास किए गए। बुधवार को टीम ने नाकाबंदी के दौरान चोरी के तार पिकअप में डालकर बेचने के लिए जा रहे गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।       

गिरफ्तार आरोपी रामदेव नायक (38), भूराराम नायक (30) एवं अनिल नायक (22) थाना भानीपुरा क्षेत्र के रायपुरा निवासी हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से मिली बोलेरो पिकअप से 400 केवी विद्युत लाइन के तीन क्विंटल तार जप्त किए गए। पुलिस आरोपियों से अग्रिम अनुसंधान कर रही है।

Previous
Next

Related Posts