Friday, 20 September 2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी बीकानेर में अर्जुन राम मेघवाल और श्रीगंगानगर में प्रियंका बैलान मेघवाल की नामांकन रैली में पहुंचकर कार्यकर्ता और नेताओं में भरा जोश


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी बीकानेर में अर्जुन राम मेघवाल और श्रीगंगानगर में प्रियंका बैलान मेघवाल की नामांकन रैली में पहुंचकर कार्यकर्ता और नेताओं में भरा जोश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज बीकानेर एवं श्रीगंगानगर दौरे पर रहे जहां उन्होंने बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल और श्रीगंगानगर से प्रत्याशी प्रियंका बैलान मेघवाल की नामांकन सभा को सम्बोधित किया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बीकानेर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भीमराव अम्बेडकर के बाद पहली बार किसी अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्ति को कानून मंत्री बनाया और यह खुशी की बात है कि वह बीकानेर की भूमि से आते है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि एक तरफ वो पार्टियां है जिनमें ना नीति है, ना नेता है और ना ही नेतृत्व है। वो आलू से सोना बनाने की बात करते है। दूसरी तरफ भाजपा के पास नेता, नीति और मजबूत नेतृत्व है। भाजपा की मोदी सरकार किसानों को समृद्ध कर मिट्टी से सोना उगाने की बात करती है, देश की मजबूती और विकास की बात करती है। इसलिए देश की जनता ने फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय कर लिया है और फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार चार सौ पार भाजपा की ही नहीं जन-जन का नारा बन चुका है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने श्रीगंगानेर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने दस साल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व काम किए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी कहना है कि बेटियां अभिशाप नहीं अभिमान है। नई संसद बनने के बाद पहला कोई कानून आया तो वह नारी शक्ति वंदन अधिनियम आया जिससे महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की राष्ट्रपति महिला है, देश और प्रदेश की वित्त मंत्री भी महिला ही है। जनधन में महिलाओं के बैंक खाते खोले, मुद्रा योजना में महिलाओं को लोन मिलता है, प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास मिलता है, एक लाख लखपति दीदी बनी 2025 तक दो लाख बनाने का लक्ष्य लिया है। देश में पहली बार बेटियों के लिए सैनिक स्कूल खोले, सीआईएसएफ और सीआरपीएफ में आरक्षण मिला, गर्भावस्था अवकाश को बढ़ाया। देश की माताओं, बहनों और बेटियों को प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ओ अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्जवला योजना सहित अनेक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज हमारे देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है, इस दिन हर कार्यकर्ता को अपने बूथ के हर पर पर जाकर भाजपा का झंडा लगाना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राम-राम कहनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा। जनता प्रदेश की सभी सीटों पर फिर से कमल खिलाने को आतुर है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 19 और 26 अप्रैल का दिन प्रदेश की जनता के लिए सिर्फ मतदान करने का ही नहीं बल्कि विकसित भारत बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करने का दिन है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शशि शर्मा सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई

विशाल जनसभाओं के दौरान बीकानेर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल, श्रीगंगानगर प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बैलान मेघवाल, लोकसभा चुनाव सहप्रभारी प्रवेश वर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी,  कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, गजेंद्र सिंह खींवसर,  विधायक सिद्धि कुमारी, जयदीप बिहानी, गुरवीर बराड़, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी, डॉ विश्वनाथ मेघवाल, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनियां, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, गंगानगर जिलाध्यक्ष शरण पाल सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, एससी वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेंद्र नायक, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आमजन की उपस्थिति रही।

Previous
Next

Related Posts