Saturday, 29 August 2026

जयपुर शहर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास ने गहलोत और रंधावा की मौजूदगी में भरा नामांकन, कहा-हम घायल है मरे नहीं है, मैं गर्दन झुकाकर जनता से वोट मांगूगा


जयपुर शहर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास ने गहलोत और रंधावा की मौजूदगी में भरा नामांकन, कहा-हम घायल है मरे नहीं है, मैं गर्दन झुकाकर जनता से वोट मांगूगा

लोकसभा चुनाव 2024 में जयपुर शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। 

नामाकंन दाखिल करने खाचरियावास पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी सुखवीर सिंह रंघावा​​​​​,​ विधायक रफीक खान और अमीन कागजी, जयपुर जिला अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी, सांगानेर सीट से प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित महज 11 लोग नामाकंन दाखिल करने पहुंचे। इससे पहले प्रताप सिंह खाचरियावास ने कोई चुनावी सभा को संबोधित नहीं किया। कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे प्रतापसिंह खाचरियावास ने इस बाद सादगी से अपना नामाकंने दाखिल किया।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रताप सिंह योगदान क्या रहा जयपुर में सबकों ही मालूम है। यह बचपन से ही जयपुर में काम करते आए है। जयपुर में जो विकास दिख रहा है जो हमारे एमएलए होते है उनके सामुहिक सहयोग से दिख रहा है। मैं अपेक्षा करता हूं जयपुर की जनता से इनको आशीर्वाद दे कामयाब करे। साथ ही कहा की भाजपा के 24 एमपी थे लेकिन पार्लियामेंट में जयपुर की समस्याओं को नहीं उठाया। 

गहलोत ने कहा कि मैं खुद पांच बार एमपी रहा हूं। मुझे मालूम है एमपी बनने और नही बनने में क्या फर्क है। पिछली बार हम पर झूठे आरोप लगाकर भाजपा सत्ता में आई है। अब हम मोदी जी से सवाल पूछेंगे कि हम पर जो झूठे आरोप लगाये थे उनका जवाब दो। 

उन्होंने कहा कि हमने महंगाई शिविर लगाए राहुल गांधी के न्याय यात्रा से लोगों को जोड़ रहे है। दूसरी तरफ भाजपा की जो सरकार बनी है वो दिल्ली से चल रही है। उनको काम करने के अधिकार नहीं है, उनके पीए बदल दिए जाते है। इस बार परिणाम चौंकाने वाले आएंगे। 

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भाजपा के 400 पार के नारे पर गहलोत ने कहा कि उन्हें डर नहीं है तो नीतिश कुमार के पास क्यों जा रहे है। कभी वो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्हावाण और नविन जिंदल को क्यों ले गए। उनके उम्मीदवार टिकट लौटा रहे है। राजनीतिक पार्टियों में तोड़फोड़ क्यो कर रहे है। उन्होंने कहा कि दो-दो मुख्यमंत्री को क्या जेल में डाल रखा है। यदि दम खम है तो पार्लियामेंट में मुकाबला करो। देश में लोकतंत्र की मजाक बना रखी है। ईडी सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है।

कांग्रेस के प्रत्याशी प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले ही जीत को लेकर सोशल मीडिया में ट्रेंड चला रही है। मुझे लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट किए जा रहे है। जबकि भाजपा ने जनता के लिए अब तक कुछ नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस के किए कामों को गिनातें हुए कहा कि ये तो पर्ची वाली सरकार है यह खुद कुछ नहीं कर सकते। 

कांग्रेस प्रत्याशी खाचरियावास ने कहा कि भले ही जहर दे देना लेकिन इनके द्वारा राजनीतिक हत्या नहीं करवाने की जनता से गुहार लगाई। वहीं चुनाव जीतने पर यूडी टैक्स हटाने की बात कही। साथ ही कहा कि मेरी तबीयत खराब है। उन्होंने कहा कि हम घायल है लेकिन मरे नहीं है। मैं गर्दन झुकाकर जनता से अपील करता हूं। साथ ही सुनिल शर्मा के टिकट पर चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने टिकट खुद लौटाया है। पार्टी में सभी नेता साथ है। वहीं मोदी लहर पर प्रतापसिंह ने कहा कि लोगों का आशीर्वाद मिलेगा तो ही पार पड़ेगी।



Previous
Next

Related Posts