


आखिर कांग्रेस के बागी नेता नरेश मीणा ने बुधवार को निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकनभर दिया। नामांकन के बाद दौसा से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने कलेक्ट्रेट से सोमनाथ चौराहा तक समर्थकों के साथ दंडौती लगाई।
उन्होंने कहा कि समय के अभाव के कारण में सभी क्षेत्रों में जाने में असमर्थ हूं ऐसे में उन्होंने कलेक्ट्रेट से सोमनाथ चौराहा तक समर्थकों के साथ दंडौती लगाई।उनके चुनाव मैदान में उतरने के बाद दोसा का लोकसभा चुनाव त्रिकोणी होने की संभावना बन गई है। नरेश मीणा के निर्दलीय खड़े होने से कांग्रेस को अधिक नुकसान होने की संभावना है। लेकिन फिलहाल राजनीति में किस प्रकार का वातावरण बनेगा यह तो नामांकन वापस लेने का समय निकालने के बाद ही पता चलेगा।
बुधवार को निश्चित तौर पर दौसा की राजनीति में नरेश मीणा द्वारा निर्दलीय नामांकन भरने के बाद माहौल उत्पन्न हो गया है। खाने को तो विधायक मुरारी लाल मीणा के नामांकन करने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारीसचिन पायलट दौसा पहुंचे थे।वहीं दूसरी ओर कन्हैया लाल मीणा को नामांकन करने के लिए कृषि मंत्री डॉ. करोड़ी लाल मीणा और राजेंद्र राठौड़ पहुंचे।