Saturday, 29 August 2026

पुलिस ने किया खुलासा, 3 साल की बच्ची की हत्या, बुआ गिरफ्तार


पुलिस ने किया खुलासा, 3 साल की बच्ची की हत्या,  बुआ गिरफ्तार

चुरू जिले में धुलंडी के दिन थाना रतनगढ़ इलाके के जालेउ गांव में 3 वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव कट्टे में रख पशु चारे में छुपाने की वारदात का थाना पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। बच्ची की हत्या उसकी बुआ माया उर्फ केशर पारीक पुत्र गोविंद प्रसाद उम्र 19 महीने 7 माह द्वारा की गई थी। पुलिस ने आरोपी बुआ को गिरफ्तार कर लिया है।    

एसपी जय यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह 9:00 बजे जालेउ गांव में एक घर में खेल रही 3 वर्ष की बच्ची के लापता हो जाने की सूचना पर एसएचओ रतनगढ़ दिलीप सिंह मय टीम के तुरंत मौके पर पहुंचे। गांव व अन्य जगहों पर बच्ची की तलाश की गई। इसी दौरान पड़ोस के घर के पीछे बने पशु चारे में एक कट्टे में लिपटी हुई बच्ची की लाश बरामद की गई। पिता की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।     

एसपी यादव ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार व सीओ अनिल कुमार पुरोहित के सुपरविजन में एसएचओ दिलीप सिंह मय टीम द्वारा घटना के बाद से ही लगातार लोगों से पूछताछ की गई। इसी दौरान घटनास्थल के पास स्थित एक मंदिर की सीसीटीवी में कैद फुटेज से पुलिस ने वारदात से पर्दा उठा दिया।    

बच्ची की हत्या उसकी बुआ के द्वारा की गई थी। सीसीटीवी में बुआ माया द्वारा बच्ची को घर में बने पानी के कुंड में डुबोकर हत्या की। उसके बाद एक कट्टे में रख कर पड़ोसी के मकान के पीछे बने पशुचारे में छुपा दिया। आरोपी बुआ को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Previous
Next

Related Posts