Saturday, 29 August 2026

जयपुर शहर लोक सभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने सांसद रामचरण बोहरा से भेंट की, बोहरा ने विजय की शुभकामनाएं प्रेषित की


जयपुर शहर लोक सभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने सांसद रामचरण बोहरा से भेंट की, बोहरा ने विजय की शुभकामनाएं प्रेषित की

जयपुर शहर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने सोमवार को धुलण्डी के पावन अवसर पर निज निवास पर जयपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मंजू शर्मा से आत्मीय भेंट कर उन्हें होलीऔर धुलण्डी की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्हें प्रत्याशी बनाएं जाने पर बधाई और विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।

लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि रामचरण बोहरा चुनाव में मेरा समर्थन करेंगे और उनके सहयोग से पार्टी चुनाव जीतेगी। 

मंजू शर्मा ने कहा कि होली के दिन में उनके घर जाकर उनसे मिलकर भी आई हूं। उन्होंने एक छोटी बहन की तरह मेरा स्वागत किया। अपने परिवार और वहां मौजूद जयपुर शहर लोकसभा के कार्यकर्ताओं से मेरा परिचय करवाया। ऐसी कोई बात ही नहीं है, उनका मार्गदर्शन और सपोर्ट हमेशा मुझे रहेगा।


Previous
Next

Related Posts