Saturday, 29 August 2026

करंट लगने से चंग धमाल के दौरान गींदड़ करते एक लोक कलाकार की मौत


करंट लगने से चंग धमाल के दौरान गींदड़ करते एक लोक कलाकार की मौत

सीकर के श्यामपुरा गांव का 23 मार्च की देर रात 1 बजे होली मिलन कार्यक्रम में चंग धमाल के दौरान गींदड़ करते एक लोक कलाकार की करंट लगने से मौत हो गई। 

लोक कलाकार रवींद्रनाथ निवासी धांधलास उदा, पादूकलां, जिला नागौर की डांसर के सिर पर रखा पाइप ऊपर से गुजर रही 11 केवी की लाइन से टच हो गया । करंट लगने के कुछ ही सेकंड में ही उसकी मौत हो गई। 

सदर थानाधिकारी इंद्राज मरोड़िया के अनुसार गांव में होली के कार्यक्रम में लोक कलाकार रवींद्रनाथ निवासी धांधलास उदा, पादूकलां, जिला नागौर की मौत हो गई। प्रोग्राम होली के दौरान शेखावाटी में होने वाले चंग धमाल का था।

जिसका आयोजन सरपंच रघुनाथ सिंह और ग्रामीणों ने किया था। डांस के दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया । रविवार सुबह बॉडी का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं हुई है। 

बिजली विभाग एईएन बाबूलाल मीणा के अनुसार यह हादसा पाइप की ज्यादा लंबाई होने की वजह से हुआ है। जहां यह घटना हुई वहां ऊपर से गुजर रहा पर्याप्त ऊंचाई पर था।

    Previous
    Next

    Related Posts