


सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को फागोत्सव के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शामिल होकर कार्यकर्ताओं के साथ फूल होली खेली और सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि उमंग, उत्साह व रंगों का यह त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम, सुख व समृद्धि का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री शर्मा ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सामाजिक बुराइयों और भेदभाव को मिटाने, समरसता बनाए रखने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री शर्मा ने सभी लोगों से होली खेलने के दौरान प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने और पानी का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने सांगानेर विधानसभा के विकास पर भी स्थानीय लोगों से चर्चा की। फाग उत्सव में कार्यकर्ताओं ने फूल होली आनंद लिया।
कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, विधानसभा संयोजक प्रकाश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष नवरत्न नवरत्न नरनिया, जिला कानूनी विभाग संयोजक खेमचंद शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम रूप छिपा, अशोक यादव, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, भाजपा पदाधिकारी, पाषर्द व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।