Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री शर्मा की होली एवं धुलंडी पर शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री धुलंडी पर जनता संग खेलेंगे होली


मुख्यमंत्री शर्मा की होली एवं धुलंडी पर शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री धुलंडी पर जनता संग खेलेंगे होली

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी (24और 25 मार्च) के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

शर्मा ने कहा कि उमंग, उत्साह व रंगों का यह त्यौहार आपसी भाईचारे, प्रेम, सुख एवं समृद्धि का प्रतीक है। मुख्यमंत्री शर्मा ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सामाजिक बुराइयों एवं भेदभाव को मिटाने तथा समरसता बनाए रखने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री शर्मा ने सभी लोगों से होली खेलने के दौरान प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने और पानी का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया।

मुख्यमंत्री शर्मा 25 मार्च को धुलंडी के दिन ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर होली का त्यौहार मनाएंगे। इस दौरान शर्मा सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनता के साथ भी होली खेलेंगे।

Previous
Next

Related Posts