Saturday, 29 August 2026

सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बाजौर का भाजपाईयों ने किया स्वागत: स्वामी सुमेधानंद को सर्वाधिक मतों से जीताकर भेजेंगे : बाजौर


सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बाजौर का भाजपाईयों ने किया स्वागत: स्वामी सुमेधानंद को सर्वाधिक मतों से जीताकर भेजेंगे :  बाजौर

सैनिक कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर को शुक्रवार को रामलीला मैदान में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। इससे पूर्व जिले की सीमा सरगोठ से बाजौर का स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ जो रामलीला मैदान पहुंचने तक जारी रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाजौर का फूल मालाओं, साफा व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

रामलीला मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए बाजौर ने कहा कि राज्य सराकर ने उन्हें सैनिक कल्याण बोर्ड की जो जिम्मेदारी दी है वह उसे पूरी ईमानदारी ने निभाएंगे। कहा कि भाजपा से प्रत्याशी व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती को लोकसभा चुनाव में राजस्थान में सर्वाधिक मतों से जीताकर संसद भेजेंगे इससे उन्हें जो राज्य की भाजपा सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है उसका धन्यवाद होगा। कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनाव को हल्के में नहीं लेकर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना होगा। 

सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि लोकसभा चुनाव राष्ट्रवाद का चुनाव है। विपक्ष के पास जिले में उपलब्धि के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने अपना प्रत्याशी ही मैदान में नहीं उतारा। कहा कि कांग्रेस ने गठबंधन में सीट देकर यह दर्शा दिया कि उसने मैदान छोड़ दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे चुनाव में पूरी तैयारी के साथ लगे रहे।

समारोह को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल, विधायक सुभाष मील व गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, केडी बाबर, राजकुमारी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मोदी, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, श्रवण चौधरी, गजानंद कुमावत, डॉ. बीएल रणवां सहित कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा का धन्यवाद ज्ञापित किया कि प्रेम सिंह बाजौर को सैनिक कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर जिले को सौगात दी है। कहा कि बाजौर ने हमेशा जरूरतमंदों की सेवा की है। शहीदों की मूर्तियां बनाकर राजस्थान में दी है। वे राजस्थान में भामाशाह के रूप में जाने जाते हैं।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती की 26 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली नामांकन रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ दिया और प्रत्याशी तक नहीं उतार सके। संचालन डॉ. बलवंत सिंह चिराणा ने किया। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रेम सिंह बाजौर के स्वागत का सिलसिला सुबह 9 बजे सरगोठ से शुरू हुआ। यहां से वे रींगस भैंरूजी मोड, रींगस बीकानेर स्टेंड, बावड़ी, ठीकरिया, पिंकसिटी होटल, मंढ़ा मोड़, पलसाना, अखेपुरा टोल, रानोली पुलिया के नीचे, त्रिलोकपुरा, आशीष कृषि फार्म, बालाजी होटल गोरियां, बाजौर, मलकेड़ा, रामू का बास, गोकुलपुरा, विश्व भारती कॉलेज, श्याम टायर्स, बाजौर ग्रुप, औद्योगिक क्षेत्र, कृषि मंडी गेट, बजरंग कांटा, राजपुत छात्रावास, पुलिस कंट्रोल रूम, एसके कॉलेज, एसके हॉस्पिटल, सिहोटिया पेट्रोल पंप, संस्कृत कॉलेज, शिव होटल, तापडिय़ा बगीची, एसबीआई बैंक चारण छात्रावास, लक्ष्मी मार्केट, फागलवा पंप, जाट बाजार, सुरजपोल गेट, घंटाघर, कल्याण जी का मंदिर, परशुराम पार्क होते हुए सम्मान समारोह स्थल रामलीला मैदान पहुंचने तक जारी रहा। इस दौरान विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत किया गया।

Previous
Next

Related Posts