Saturday, 29 August 2026

भाजपा के नए प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे कोर कमेटी की बैठक में हुए शामिल,10 लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा की


भाजपा के नए प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे कोर कमेटी की बैठक में हुए शामिल,10 लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा की

भाजपा मुख्यालय पर शुक्रवार को कोर कमेटी की बैठक हुई। कोर कमेटी की बैठक में नए प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे,सह प्रभारी सह प्रभारी विजया रहाटकर और प्रवेश वर्मा की मौजूदगी में शेष बचे 10 लोकसभा के उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई।

कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बेरवा,हरियाणा के प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया,पूर्व प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद रहे। 

कोर कमेटी के बाद भाजपा पदाधिकारियों और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों और विधायकों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा- मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्र में भी रहे। फील्ड में ही फाइलें मंगवा लें। चुनाव के काम में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री शर्मा ने ने कहा कि मैं भी तीन दिन लगातार लोकसभा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आया हूं।

लोकसभा चुनावों को लेकर बनाई गई चुनाव प्रबंधन कमेटी, लोकसभा प्रभारियों के साथ भी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे चर्चा की । इस दौरान चुनाव सह प्रभारी विजया रहाटकर और प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे।

लोकसभा चुनावों के लिए राजस्थान में नियुक्त किए गए प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे शुक्रवार सुबह जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राघव शर्मा, मेयर सौम्या गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Previous
Next

Related Posts