Friday, 20 September 2024

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आधा दर्जन कार्यकर्ता हुए चोटिल


केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आधा दर्जन कार्यकर्ता हुए चोटिल

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जयपुर पुलिस ने आज जमकर लाठियां बरसाई। सड़क पर घसीटा और बेवजह गालीगलौच व मारपीट की। कम से कम आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

जयपुर जिलाध्यक्ष कमल भार्गव के हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल सड़क पर घसीटा। उनके सहित 34 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। सभी कार्यकर्ताओं पर IPC की धारा 151 और 188 में मुकदमे दर्ज किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने आरोप लगाया कि जयपुर पुलिस जनता के विरोध प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार का रत्ती भर भी सम्मान नहीं करती। नारेबाजी करते ही बल प्रयोग करते हुए लादिल्हियां व लत घुसे बरसाने शुरू कर दिए। जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं का मकसद महज विरोध प्रदर्शन करना था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गैर कानूनी गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी, राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने आज जयपुर में भरतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। नरेंद्र मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी की और गिरफ्तारी दी।

गिरफ्तारी देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष,नवीन पालीवाल, उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक जयपुर लोकसभा अध्यक्ष अर्चित गोयल, जिलाध्यक्ष कमल भार्गव, महिला प्रदेश अध्यक्ष गायत्री विश्नोई, पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता संगीता गौर, पार्टी के प्रदेश सह सचिव प्रशांत जायसवाल, देव यादव, उमेन्द्र भरद्वाज..आदि ने गिरफ्तारी दी। पदाधिकारियों में प्रदेश सचिव सौरभ चौधरी, जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष गिरधारी आदि शामिल थे। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पार्टी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के दुज़रे नेताओं पर ईडी, सीबीआई और पुलिस ज्यादतियों का जम कर विरोध किया जाएगा। जरूरत होगी तो आगे भी पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तारी व विरोध प्रदर्शन करने और हर ज्यादती का डटकर विरोध किया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts