Saturday, 29 August 2026

केजरीवाल ने वापस ली सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका, गिरफ्तारी को दी थी चुनौती


केजरीवाल ने वापस ली सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका, गिरफ्तारी को दी थी चुनौती

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। उन्होंने इस याचिका में ईडी की ओर से की गई गिरफ्तारी का विरोध किया था। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की रिमांड पर निचली अदालत में सुनवाई होनी है, इसलिए हमने याचिका वापस लेने का फैसला किया।


राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को दोपहर 2 बजे पेश किया जाएगा। कोर्ट परिसर में पीएमएलए अदालत इस मामले पर सुनवाई करने वाली है। राउज एवेन्यू कोर्ट के बाहर आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Previous
Next

Related Posts