


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम गुरुवार शाम 7 बजे मुख्यमंत्री केजरीवाल के सरकारी निवास पर 10वां समन और सर्च वारंट लेकर पहुंची थी।
ईडी जांच एजेंसी की टीम ने दो घंटे तक पूछताछ के बाद रात 9 बजे मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई। ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईडी के मुख्यालय पर ले गए। अब ईडी मुख्यमंत्री केजरीवाल का मेडिकल कराने के लिए मेडिकल की टीम को मुख्यालय बुलाया गया है और उनका मेडिकल कराया जा रहा है।