


नगर निगम अजमेर के उप महापौर नीरज जैन ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज ने 1968 में अजमेर में दीक्षा प्राप्त की थी लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे,वे जीवनपर्यंत गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटे रहे ।
भगवान महावीर के पेनोरमा की घोषणा से ‘’ जिओ और जीने दो” संदेश देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा,आचार्य श्री ने अपना सम्पूर्ण जीवन अहिंसा, शाकाहार और मानवता के कल्याण के लिए समर्पित कर दियाआचार्य श्री के द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्य हमारी स्मृति में और आचार्य श्री हमारे ह्रदय में सदैव विराजमान रहेंगे।
युवा पीढ़ी को इन महापुरूषों के जीवन से रूबरू होने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर मिल सकेगा,अजमेर में जैन मुनि विद्यासागर महाराज पेनोरमा का निर्माण राजस्थान धरोहर प्राधिकरण द्वारा करवाया जाएगा,अजमेर में आचार्य विद्यासागर के पेनोरमा बनाने की घोषण करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अजमेर दौरे के दौरान अभिनंदन और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ जैन समाज के प्रवीण जैन, महेंद्र पाटनी और गौरव जैन भी थे ।