Saturday, 29 August 2026

दौसा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 11 सालों से वांछित आरोपी टॉप 10 की श्रेणी में था शुमार


दौसा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 11 सालों से वांछित आरोपी टॉप 10 की श्रेणी में था शुमार

दौसा जिले में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बसवा पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 11 साल से फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त सुमेर सिंह गुर्जर (33) निवासी प्रेमपुरा थाना टहला जिला अलवर को गिरफ्तार किया है। टॉप 10 वांछित की श्रेणी में शुमार आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित है।     

एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि 2 मई 2013 को पीड़िता ने आरोपी सुमेर सिंह, महेश व उदय सिंह के विरुद्ध गैंगरेप एवं अश्लील वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर आईपीसी के संबंधित धाराओं एवं आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान के दौरान पूर्व में थाना पुलिस द्वारा आरोपी उदय सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सुमेर सिंह व महेश घटना के समय से ही फरार चल रहे थे।        

एसपी शर्मा ने बताया कि आईजी रेंज उमेश चंद्र दत्ता के निर्देश पर लंबे समय से फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए रेंज स्तरीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल व सीओ रोहिताश देवन्दा के सुपरविजन में एसएचओ बसवा सचिन कुमार शर्मा मय टीम द्वारा आरोपी सुमेर सिंह को गिरफ्तार किया गया।

Previous
Next

Related Posts