


जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव में गुरुवार सुबह 7:30 बजे खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से पूरा परिवार जिंदा जल गया। हादसे में पति पत्नी और तीन बच्चों की भी मौत हो गई।
जयपुर पुलिस की सहायक आयुक्त अशोक चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम 7.40 मिनट पर मौके पर पहुंच गई थी। घर में सिलेंडर जलता हुआ मिला था और कमरे का गेट ब्लॉक था।फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाकर जले हुए शवों को बाहर निकाला। हादसे में राजेश, उसकी पत्नी रूबी, ईशु , दिलखुश और खुशमानी की मौत हो गई थी। परिवार मोतिहारी (बिहार) का था और यहां किराए पर रहता था।
जयपुर पुलिस की सहायक आयुक्त अशोक चौहान ने बताया कि सिलेंडर के रेगुलेटर के पैनल से आग निकली थी, जिससे कमरे में आग फैल गई। राजेश आग से बचने के लिए कमरे के कोने में बैठ गया, लेकिन उसकी भी मौत हो गई।