Saturday, 29 August 2026

लोकसभा चुनाव के प्रभारी पद से अरुण सिंह को हटाया, आंध्र प्रदेश में लगाया और सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी बनाया


लोकसभा चुनाव के प्रभारी पद से अरुण सिंह को हटाया, आंध्र प्रदेश में लगाया और सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी बनाया

भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया को हरियाणा लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी देकर यहां से भेज दिया है।

अरुण सिंह को राजस्थान से हटाकर आंध्र प्रदेश में लोकसभा का प्रभाव बनाया गया है। राजस्थान के लोकसभा के प्रभारी को भी बदल गया है।

लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे को प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया हैं। इनके साथ विजया राहटकर और पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को राजस्थान में सह-प्रभारी नियुक्त किया हैं।विधानसभा चुनाव में केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था। लेकिन अब प्रह्लाद जोशी खुद कर्नाटक के धारवाड़ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में बीजेपी ने संगठन का लंबा अनुभव रखने वाले डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे को राजस्थान में प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया हैं।

मूलत महाराष्ट्र से आने वाले डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे वर्तमान में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हैं। वहीं इससे पहले वे महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य भी रह चुके है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी उन्होंने काम किया हैं। उन्हें पार्टी का थिंक टैंक भी माना जाता हैं।

विस्तार से देखें सूची में नाम…..

Previous
Next

Related Posts