Saturday, 29 August 2026

लोकसभा आम चुनाव 2024: रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण


लोकसभा आम चुनाव 2024: रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत  निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार से लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए राज्य के सभी संसदीय क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का 2 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण  कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राजस्थान के अतिरिक्त जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, मध्यप्रदेश, केरल, आंध्रप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश के जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी भाग ले रहे हैं।

मुख्य निर्वाचनअधिकारी गुप्ता ने बताया कि इन 2 दिवस में भारत निर्वाचन आयोग के उच्चाधिकारियों एवं राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सभी अधिकारियों को लोकसभा चुनाव से जुड़े सभी जरूरी बिंदुओं पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के क्रम में आधिकारियों को नाम निर्देशन, नाम वापसी, स्क्रूटनी, एमसीसी EVM, VVPAT , पोस्टल बैलट, चुनाव संबंधित सामग्री से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts