Saturday, 29 August 2026

चित्तौड़गढ़ के पहुंना कस्बे में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद तनाव, धारा-144 लागू ,18 लोगों को किया गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़ के पहुंना कस्बे में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद तनाव, धारा-144 लागू ,18 लोगों को किया गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ के पहुंना कस्बे में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। राशमी थाना क्षेत्र के पहुंना कस्बे में मंगलवार रात निकाले जा रहे चारभुजा नाथ के जुलूस पर सदर बाजार में समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। मृतक के परिजन ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। घटना के बाद कस्बे में धारा-144 लागू कर दी गई है। 18 लोगों को गिरफ्तार किया है । 

पहुंना कस्बे में हर दशमी पर उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर बेवाण (जुलूस) निकाली जाती है। मंगलवार रात 7.45 बजे जुलूस बड़ा मंदिर से शुरू हुआ। जुलूस छीपा मंदिर, रावला, खटीक मोहल्ला, गणेश चौक, सदर बाजार, सुथार मोहल्ला होते हुए फिर मंदिर पहुंचना था। जुलूस जैसे ही सदर बाजार में लगभग 9 बजे विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल के बाहर तक पहुंचा तो विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने साउंड का हवाला देकर जुलूस निकाल रहे लोगों के साथ मारपीटशुरू कर दी। इससे माहौल खराब हो गया। विरोध करने पर रतन जीनगर नाम के युवक की पिटाई कर दी।

कुछ देर शांत रहने के बाद विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। घटना में 6 लोग नवीन सोनी, रतनलाल जीनगर, देव प्रजापत, रघु शर्मा, विनोद शर्मा, राजू पंचोली घायल हो गए। सूचना मिलते ही राशमी थानाधिकारी श्यामराज मय जाब्ता पहुंचे। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर एसपी सुधीर जोशी, गंगरार डीवाईएसपी रविन्द्र प्रताप सिंह पहुंचे। आसपास के थानों और मुख्यालय से पुलिस फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। रात को ही धारा-144 लागू कर दी गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में आगजनी की घटना भी हुई।

जिला कलक्टर आलोक रंजन व पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर उसकी मौत हृदयाघात से होना मानी जा रही है। श्यामलाल की मौत का समाचार मिलते ही पहुंना में तनाव और ज्यादा बढ़ गया।
जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारी व थानों की पुलिस पहुंना पहुंच गई। पूरे कस्बे में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया। कलक्टर-एसपी ने मृतक के परिजन सहित दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत की। पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच करते हुए शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। समझाइश के बाद लोग मान गए। बाद में शव को गंगापुर से पहुंना लाया गया। पुलिस और प्रशासन की मौजूगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

धार्मिक जुलूस पर पथराव के विरोध में हिंदू जागरण मंच के आह्वान पर गुरुवार सुबह 10 बजे सर्व समाज और विभिन्न हिंदू संगठन कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन करेंगे। सभी संगठनों ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना में शामिल आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।

Previous
Next

Related Posts