


अजमेर के पास मदार रेलवे स्टेशन में रविवार देर रात्रि को ट्रेन दुर्घटना का कारण पायलट और अस्टिटेंट लोक पायलट का झगड़ा था। ट्रेन के दोनों ड्राइवरों ने माना है कि वे ट्रेन की स्पीड को लेकर उलझे हुए थे। इस दौरान दोनों होम सिग्नल पर ब्रेक लगाना भूल गए, लेकिन फिर अचानक 90 की स्पीड में ब्रेक लगा दिया। इसके बाद ट्रेन कुछ हिस्सा पास से निकल रही मालगाड़ी से टकरा गया और 4 बोगी बेपटरी हो गई।
मदार (अजमेर) रेलवे स्टेशन के पास साबरमती-आगरा सुपर फास्ट एक्सप्रेक्स (ट्रेन सं. 12548) का रविवार देर रात एक्सीडेंट हो गया था। जांच में सामने आया है कि लोको पायलट नानक और असिस्टेंट लोको पायलट सुआलाल ट्रेन को अजमेर से 12:59 बजे जयपुर के लिए लेकर निकले थे।
गुलाबबाड़ी फाटक क्रॉस होने पर पायलट नानक ने स्पीड 90 किमी कर दी। इस पर सहायक लोको पायलट सुआलाल ने स्पीड 50 ही रखने को कहा। इस बात पर पर दोनों में झगड़ा हो गया। दोनों ऐसे उलझे कि मदार होम सिग्नल ही भूल गए।
नानकराम ने बताया कि सभी सिग्नल मिल रहे थे। यहां पीएसआर लगे हैं। मैंने स्पीड बढ़ाई तो असिस्टेंट लोको पायलट सुआलाल ने मुझे रोका। मैं 2021 से यहां चल रहा हूं। गुड्स ट्रेन होम सिग्नल से आगे जा रही थी। मैंने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। मगर टक्कर होकर गाड़ी बेपटरी हो गई।