Saturday, 29 August 2026

समरसता का अर्थ तभी सार्थक होगा जब हिन्दू संगठित होगा: महिपाल


समरसता का अर्थ तभी सार्थक होगा जब हिन्दू संगठित होगा: महिपाल

भारतीय शिक्षा प्रचार समिति टोंक द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों का जिला समरसता संगम का आयोजन यज्ञ के बालाजी माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर टोंक में किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि  के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता, मुख्य वक्ता  महिपाल सह क्षेत्रीय संस्कार केंद्र प्रमुख, विशिष्ट अतिथि बाबू लाल शर्मा निदेशक सेंट सोल्जर महाविद्यालय एवं जिला अध्यक्ष सेवा भारती टोंक एवं  वेद प्रकाश कुर्मी,जिला मंत्री, विद्या भारती,टोंक अध्यक्षता दिनेश कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष विद्या भारती,टोंक कार्यक्रम संयोजक संजय संघी अध्यक्ष, मा स वि म, टोंक ने माँ सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित एवं पुष्पार्चन से की ।

कार्यक्रम में समरसता को लेकर विद्या भारती द्वारा जिले की सेवा बस्तियों में चल रहे 26 संस्कार केंद्रों का कार्यक्रम का आयोजन  हुआ। जिसमे लगभग 500 से अधिक संख्या में सेवा बस्ती से कार्यकर्ता माताएं, बहिने ,केंद्र समितियां,चालक, पालक एवं सेवा भारती कार्यकर्ता अतिथि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सावित्री बाई सिलाई केंद्र वाल्मीकि बस्ती टोंक की प्रभारी प्रियंका तंवरिया, इशिका धाप,बाल संस्कार केंद्र की प्रभारी कुमकुम के निर्देशन में संस्कार केंद्र के बालक-बलुकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई साथ ही केंद्र से समरसता की प्रेरणा देने वाली झांकियों का प्रर्दशन किया गया।

क्षेत्रीय सह संस्कार केंद्र प्रमुख  महिपाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समरसता को जीवन मे उतारना एवं किसी के साथ भी मतभेद नही करना तथा सभी को साथ लेकर एकता के सूत्र में पिरोकर चलना है।उन्होंने कहा कि बात पर  हिंदुओं को संघटित होकर कार्य करना होगा तब ही  समरसता का अर्थ सार्थक होगा।

कार्यकम में  प्रान्त प्रचार प्रमुख  महेंद्र ने कहा कि विद्या भारती सेवा बस्तियों में संस्कार केंद्रों के माध्यम से बालकों में संस्कारों का बीजारोपण करती है इससे नशे मुक्त विकसित भारत का निर्माण होगा।

कार्यक्रम के समापन सत्र में टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया एवं  पूर्व सभापति श्रीमती लक्ष्मी जैन भी उपस्थित थी।

जिला संस्कार केंद्र प्रमुख राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में बाबूलाल  शर्मा ,कोषाध्यक्ष  अनिल पाटीदार,सहमंत्री,राम किशन कहल्या,रवि शर्मा,दुर्गा शंकर,मुकेश शर्मा संकुल प्रमुख, टोंक, राजेश कुमार शर्मा,प्रधानाचार्य पुरानी टोंक एवं अन्य प्रधानाचार्य, आचार्य,केंद्र चालक एवं पालक तथा समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन निर्मला सोनी बालिका प्रधानाचार्य देवली ने किया।दिनेश शर्मा जिला अध्यक्ष ने सभी का आभार किया।कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् गीत शान्ति मंत्र के साथ किया गया।

Previous
Next

Related Posts