Saturday, 29 August 2026

ईडी ने पूर्व जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी को जल जीवन मिशन घोटाले मामले में नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया


ईडी ने पूर्व जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी को जल जीवन मिशन घोटाले मामले में नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया

जल जीवन मिशन में करोड़ों रुपए के घोटाले में ईडी ने पूर्व जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी को नोटिस सोमवार को पूछताछ के लिए जयपुर स्थित ईडी मुख्यालय बुलाया है। डॉ. जोशी के करीबी संजय बड़ाया से पिछले तीन दिनों से ईडी मुख्यालय में पूछताछ चल रही है। 

ईडी से मिली मिली जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन में टेंडर से लेकर अलॉटमेंट, काम, खुदाई और पाइप लगाने के काम में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। एसीबी में दर्ज एफआईआर को आधार बनाते हुए ईडी ने इस मामले की जांच शुरू की थी। इसे लेकर ईडी एक बार जल जीवन मिशन से जुड़े सीनियर आईएएस अधिकारी के आवास और कार्यालय पर में भी सर्च कर चुकी है।

Previous
Next

Related Posts